Fact Check: क्या चिकन खाने की वजह से ब्लैक फंगस होने का रहता है डर? जानिए वायरल हो रहे दावे की पूरी सच्चाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2021, 12:00 AM

कोरोना की दूसरी लहर का कहर थमने लगा है। धीरे धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। इस बीच एक नई परेशानी ब्लैक फंगस के नाम की आ गई हैं। देश में ब्लैक फंगस के केस तेजी से बढ़ने लगे। वैसे तो ब्लैक फंगस कोई नई बीमारी नहीं, लेकिन कोरोना काल में इसके केस बढ़ रहे है। अधिकतर कोरोना से रिकवर पेशेंट ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। ये फंगस नाक और मुंह के जरिए इंसान के शरीर में जाता हैं और की हिस्सों को नुकसान पहुंचाता है। 

ब्लैक फंगस की एक वजह चिकन भी?

कोरोना के मरीजों को ब्लैक फंगस क्यों हो रहा है? इसकी एक्सपर्ट्स कई वजह बताते नजर आ रहे हैं, जिसमें ज्यादा स्टेरॉयड देना, डायबिटीज और गंदे वातावरण शामिल है। इस बीच सोशल मीडिया पर ब्लैक फंगस को लेकर अलग अलग तरह की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि ब्लैक फंगस फैलने की एक वजह चिकन है। इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या सच में चिकन खाने से ब्लैक फंगस होता है? आइए आपको इस वायरल की सच्चाई बताते हैं…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पोस्ट

तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि ब्लैक फंगस चिकन की फैल रहा है। फॉर्म चिकन खाने की वजह से ये बीमारी हो रही है। इसकी वजह से पंजाब सरकार ने पोल्ट्री फॉर्म को इंफेक्टेड एरिया घोषित कर दिया। 

PIB ने फैक्ट चेक कर बताई सच्चाई

सरकार की तरफ से PIB ने इसको लेकर फैक्ट चेक किया और वायरल मैसेज की सच्चाई बताई। PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को महज अफवाह करार दिया। इसके बारे में ट्विटर पर लिखा गया- ‘सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि ब्लैक फंगस फॉर्म चिकन से फैल रहा है। ये दावा झूठा है। ऐसे कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले, जिसके आधार पर ये कहा जा सके कि ब्लैक फंगस चिकन से फैलता है।’

वहीं इसके अलावा ऐसी भी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई, जिसमें ये बताया गया हो कि पंजाब सरकार ने ब्लैक फंगस के चलते चिकन फॉर्म को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया। हां, लेकिन ये जरूर है कि  लुधियाना में एक चिकन फॉर्म को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया। लेकिन ऐसा ब्लैक फंगस नहीं बर्ड फ्लू की वजह से किया गया है। तो ये वायरल पोस्ट में जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो एकदम फेक साबित हुए। चिकन खाने की वजह से ब्लैक फंगस नहीं होता। ऐसी अफवाहों पर बिलकुल भी ध्यान ना दें। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds