कैसे आप तक पहुंचेगी वैक्सीन? कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? यहां जानें पूरा प्रोसेस…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jan 2021, 12:00 AM

भारत में केंद्र सरकार ने कोरोना की 2 वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। जिसमें भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को शामिल किया है। इस राहत की खबर के साथ सबसे बड़ा सवाल अभी भी सामने है कि आखिर लोगों तक ये कोरोना की वैक्सीन पहुंचेगी कैसे?

वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां जोरों पर

इसके लिए भारत सरकार ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। 2 जनवरी को पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राईरन किया गया। जो काफी सफल रहा। इसमें करीब 75 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये पहले ही साफ कर दिया है कोरोना की वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियो और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी, लेकिन अब सवाल ये है कि ये आम लोगों तक कब और कैसे पहुंचेगी। इसी की पूरी जानकारी के साथ आज हम आए है।

कैसे होगा वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन?

दरअसल मौजूदा हालातों को देखते हुए वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है लेकिन वैक्सीन के लिए लोगों को कई दौर से गुजरना पड़ेगा। जिसमें सबसे पहले कॉविड 19 की मॉनिटरिंग करने और रजिस्ट्रेशन का काम करने के लिए Co-Win App बनाया गया है। हालांकि अभी इस एप को आम लोगो के लिए ऑपन नहीं किया गया है। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा डाला जा रहा है लेकिन जल्द ही आम जनता भी इस एप को प्ले स्टोर डाउनलोड कर सकेगी। जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन सबसे पहले किया जायेगा उन्हें वैक्सीन पहले दी जाएगी। साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन कराए, वैक्सीन नहीं दी जाएगी।

Co-Win App के 4 मॉड्यूल बनाए गए है। जिसमें पहला एडमिनिस्ट्रेटर मॉड्यूल, दूसरा बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन, तीसरा वैक्सीनेशन और बेनिफिशियरी एकनॉलेजमेंट और चौथे नंबर पर स्टेटस अपडेशन को रखा गया है।

क्या करना होगा ऐप में…?

अब जानते है कि कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन- इसके लिए वैक्सीन लेने वाले को पहले Co-Win App को डाउनलोड करके आपको अपनी पूरी जानकारी और हेल्थ की जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होना के बाद आपको वैक्सीन लगाने की तारीख दे दी जाएगी, जिस तारीख पर जाकर आपको वैक्सीन लगवानी होगी। वैक्सीन की कीमत अभी तय नहीं की गई है लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि वैक्सीन की कीमत 500 रूपये तक हो सकती है। स्वास्थ्य सलाहकारों की माने तो वैक्सीन के लगवाने के बाद 12 महीनो तक शरीर में एंटीबॉडी मौजूद रहेंगे। ऐसे अब देखना ये है कि कोरोना वैक्सीन आम लोगों तब कब तक पहुंचती हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds