Trending

Adani Net Worth 2022 : गौतम अडानी कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 30 Aug 2022, 12:00 AM

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी…

जब-जब अमीरों की बात की जाती है, जुबान पर हमेशा टाटा, बिरला या अंबानी का ही नाम होता है। लेकिन साल 2022 में इन सभी नामों को पीछे छोड़ते हुए अडानी का नाम अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुँच चुका है। किसी बिजनेस विरासत या गॉडफादर के बिना ही अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस देश के ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में सबसे अमीर इंसान बन चुके है। अब एक और अचीवमेंट हासिल करते हुए गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। उनकी कुल संपत्ति 137 अरब डॉलर हो गई है
Adani Net Worth 2022 : गौतम अडानी कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ? — Nedrick News
आखिर गौतम अडानी कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ?
हाल ही में रिलीज हुए ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के मुताबिक 30 मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास केवल 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी लेकिन 16 जनवरी 2020 को 11 अरब डॉलर पर पहुंचने वाले अडानी की संपत्ति में जबरदस्त उछाल जून 2020 से से आने लगा। 9 जून 2021 तक आते-आते तो उनकी संपत्ति में लगभग 7 गुना का जम्प हुआ और उनकी नेट वर्थ 76.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसके बाद तो उनकी दौलत में रिकॉर्डतोड़ ग्रोथ देखने को मिली है जो कि लगातार जारी है। 29 अप्रैल 2022 को उन्होंने 122 अरब डॉलर नेट वर्थ का माइलस्टोन हासिल कर लिया और उनकी करंट नेट वर्थ 137 अरब डॉलर पर है।

गौतम अडानी इतने कम समय में कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ?

अडानी के पास अचानक से इतनी संपत्ति कहां से आ गई ?
तो इसका एक ही जवाब है शेयर बाज़ार में तेजी से और उनके पास फिज़िकल अससेट्स का अंबार होना जिससे उन्हें बैंकों और विदेशी फाइनैन्शल संस्थानों से आसानी से बड़े लेवल पर लोन मिल जाते हैं। गौतम अडानी ने 1988 से अपना बिजनेस सफर शुरू किया था। अभी उनकी 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं
  • अडानी प्राइवेट सेक्टर में देश का सबसे बड़ा पोर्ट चलाते हैं। उन्होंने 6 एयरपोर्ट सरकार से खरीदें हैं। मुंबई एयरपोर्ट अब उनका है।
  • प्राइवेट सेक्टर में उनकी कंपनी अडानी पावर सबसे ज्यादा बिजली प्रोडक्शन करती है।
  • वहीं दूसरी तरफ बिजली में लगने वाला कोयले का सबसे ज्यादा खनन करते हैं।
  • अदानी ग्रुप देश में सबसे ज़्यादा सीमेंट बनाती है। इतना ही नहीं अडानी फूड सेक्टर में भी काफी स्ट्रॉंग प्रेज़न्स रखते है। अडानी फार्च्यून ब्रांड से तेल, आटा, चावल, बेसन जैसी चीजें भी बेचते हैं।

Also Read: जानिए एशिया के दो सबसे बड़े अमीर उद्योगपति Gautam Adani और Mukesh Ambani की अपार सम्पति के बारे में

आज उनकी कंपनियों के शेयरों की कीमत रॉकेट की तरह भाग रही है। इनका मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इन्हीं कंपनियों में शेयर होने के चलते अडानी की संपत्ति बढ़ी है। गौतम अडानी लगातार अलग-अलग सेक्टर्स में प्रवेश कर रहें है। अपने हालिया बिजनेस वेंचर्स में उन्होंने मीडिया सेक्टर में बड़ा निवेश किया है। मीडिया सेक्टर में उन्होंने अडानी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड कंपनी की शुरुआत करते हुए वेब न्यूज पोर्टल दा क्विन्ट और टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी में मेजर हिस्सेदारी हासिल की है जिसको लेकर वह सुर्खियों में बने हुए है।
क्या है अडानी ग्रुप का अगला लक्ष्य ?
अडानी ग्रुप का अगला टारगेट ऑटो सेक्टर और हेल्थ सेक्टर में बड़े लेवल पर एंट्री करना है जिससे उनका मार्केट कैप 25 पर्सेन्ट बनने के आसार है और अगर यही ग्रोथ रेट रहा तो 2024 तक गौतम अडानी एलोन मस्क को पछाड़ कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds