भारत में कोरोना के डबल म्यूटेंट से मची तबाही के बीच हुई ट्रिपल म्यूटेंट की एंट्री, जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 21 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Apr 2021, 12:00 AM

कोरोना के बढ़ते कहर से देश की जनता त्राहिमाम कर रही हैं। कोरोना के दूसरे म्यूटेंट ने सरकार को घुटना टेकने पर पहले ही मजबूर कर रखा है और साथ ही देश के लोगो को एक बार फिर से घर में दुबकने पर वेबस कर रखा है। इसी बीच कोरोना वायरस के ट्रिपल म्युटेंट वाले वैरिएंट की खबर और भी डराने वाली है।

ट्रिपल म्यूटेंट ने दी दस्तक

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है और इसकी मुख्य वजह कोरोना के डबल म्युटेंट को माना जा रहा है। आपको बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर डिटीज कंट्रोल (NCDC) ने कुछ महीनें पहले ही कोरोना के नए वैरिएंट “डबल म्यूटेंट” की जानकारी दी थी। इस वैरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.617 दिया गया है। इस वैरिएंट से दो तरह के म्यूटेंट सामने आये हैं। इनमें E484Q और L452R शामिल है।

ये कोरोना के वो रुप है, जिसके जीनोम में दो बार बदलाव हो चुका है। आपको बता दें कि कोरोना के डबल म्युटेंट को पिछले साल अक्टूबर में भी डिटेक्ट किया था। लेकिन जीनोम सीक्वेंस जांच की रफ्तार धीमी होने की वजह से उस समय इस म्युटेंट पर कोई सख्त कदम नही उठाया गया था। और अब इस जानलेवा वैरिएंट ने अपना रुप और भी विकराल कर लिया है। इस वैरिएंट ने अब अपना रुख सबसे खतरनाक ट्रिपल म्युटेंट में बदल लिया है।

केन्द्र सरकार है ट्रिपल म्यूटेंट से अवगत 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि डबल म्यूटेंट में एक और बदलाव से बने ट्रिपल म्यूटेंट की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दे दी गई है। लोगो का मानना है कि जब पिछले साल 2020 के अक्टूबर में कोरोना का डबल म्यूटेंट डिटेक्ट किया गया, जिसके बाद डबल म्यूटेंट वाले वैरिएंट को लेकर अगर सरकार सजग रहती तो आज लोगो को इतना भयावाह मंजर देखने को नही मिलता। 

हालांकि, अब देखना यह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना के इस ट्रिपल म्यूटेंट वाले वैरिएंट को लेकर क्या इंतजाम करती है। आपको बताते चलें कि भारत के कई राज्यों में कोरोना के डबल म्यूटेंट को बदलते देखा गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल और छत्तीसगढ़ से प्राप्त सैंपल में  कोरोना का ट्रिपल म्यूटेंट देखने को मिला है। इन राज्यों में पहले से ही डबल म्यूटेंट नें तबाही मचा रखी है। ट्रिपल म्यूटेंट के आने से लोगो की चिंता और भी बढ़ गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds