Trending

Putin’s Poo Suitcase: विदेश जाएं पुतिन, लेकिन अपनी पॉटी तक साथ लाएं! वजह जानकर चौंक जाएंगे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Aug 2025, 12:00 AM | Updated: 17 Aug 2025, 12:00 AM

Putin’s Poo Suitcase: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार देर रात अमेरिका के अलास्का में नजर आए, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक अहम मुलाकात की। करीब तीन घंटे चली इस मीटिंग में यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई। ये पुतिन का 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका का पहला दौरा था, और कूटनीतिक लिहाज से इसे बड़ी घटना माना जा रहा है। लेकिन इस मुलाकात से ज्यादा एक और बात सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है  और वो है पुतिन के साथ चलने वाला उनका ‘पू सूटकेस’।

जी हां, ये नाम सुनकर शायद आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन पुतिन के विदेशी दौरों की सुरक्षा व्यवस्था में ये सूटकेस काफी अहम माना जाता है। इस खास सूटकेस में कोई दस्तावेज या कोड नहीं, बल्कि पुतिन का मल और मूत्र रखा जाता है, जिसे बाद में रूस वापस ले जाया जाता है।

और पढ़ें: Trump- Putin Alaska Meeting: जंग का अंत या नई चाल की शुरुआत? अलास्का से लौटे पुतिन, अब बारी ट्रंप-जेलेंस्की की

आखिर क्यों करते हैं ऐसा? (Putin’s Poo Suitcase)

दरअसल, इस अजीब-सी लगने वाली व्यवस्था के पीछे एक बहुत गंभीर वजह है — पुतिन की सेहत और उनकी निजी जानकारी की सुरक्षा। माना जाता है कि किसी भी इंसान के मल या मूत्र की जांच से उसकी स्वास्थ्य स्थिति, बीमारी, डाइट और जीवनशैली जैसी कई अहम जानकारियां पता की जा सकती हैं। ऐसे में पुतिन नहीं चाहते कि कोई विदेशी खुफिया एजेंसी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी हासिल कर सके। यही वजह है कि वो जब भी विदेश जाते हैं, उनके बॉडीगार्ड्स एक बुलेटप्रूफ सूटकेस के साथ चलते हैं, जिसमें उनका शारीरिक मल एकत्र कर सुरक्षित तरीके से रूस वापस भेजा जाता है।

अफवाहों और हकीकत के बीच

बीते कुछ वर्षों में पुतिन की सेहत को लेकर कई अफवाहें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें कैंसर, डिमेंशिया या पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, इन दावों की कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन इन अफवाहों ने इस बात को और मजबूत कर दिया है कि पुतिन अपनी सेहत को लेकर कितने सतर्क हैं और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

बाथरूम के बाहर बॉडीगार्ड

2019 में पेरिस में हुए एक सम्मेलन के दौरान पुतिन को छह सुरक्षा कर्मियों के साथ बाथरूम जाते देखा गया था। इनमें से एक गार्ड का काम था कि पुतिन के बाहर आते ही उनका मलमूत्र इकट्ठा करे। इसे एक खास पैकेट में सील कर बुलेटप्रूफ सूटकेस में रखा गया और फिर मॉस्को भेज दिया गया। इतना ही नहीं, उनकी टीम अपने साथ एक पोर्टेबल टॉयलेट भी लेकर चलती है, ताकि पुतिन को सार्वजनिक या होटल के शौचालयों का इस्तेमाल न करना पड़े।

गंभीर सुरक्षा या जरूरत से ज्यादा सतर्कता?

कुछ लोगों को यह सब जरूरत से ज्यादा सतर्कता लगता है, लेकिन रूस के नजरिए से देखें तो पुतिन देश के सबसे अहम व्यक्ति हैं। उनकी सेहत और सुरक्षा से जुड़ा हर पहलू रणनीतिक रूप से अहम हो सकता है।

तो जब अगली बार आप पुतिन को विदेश दौरे पर देखें, तो याद रखिएगा — उनके साथ सिर्फ दस्तावेज और राजनयिक नहीं चलते, बल्कि एक ‘पू सूटकेस’ भी उनकी टीम के पास रहता है, जो उनके शरीर की जानकारी को किसी भी कीमत पर बाहर नहीं जाने देता।

और पढ़ें: Trump-Putin Meeting: रूस से खरीदा, दुनिया ने उड़ाया मजाक… अब वही अलास्का बना शांति की उम्मीद

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds