Yogi Adityanath Net Worth: योगी आदित्यनाथ के पास है करोड़ों की संपत्ति, ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 31 Dec 2024, 12:00 AM | Updated: 31 Dec 2024, 12:00 AM

Yogi Adityanath Net Worth: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर एक व्यापक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और कानूनी स्थिति का खुलासा किया है। वहीं, योगी आदित्यनाथ की संपत्ति भी चौंकाने वाली है।

और पढ़ें: Nitish Kumar latest News: दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार, पीएम मोदी से मुलाकात न होने पर गरमाया बिहार का सियासी माहौल

चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में उभरे हैं (Richest CM Chandrababu Naidu)। उनके पास कुल 931.83 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिससे वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं। हालांकि, नायडू पर 10 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज भी है।

Richest CM Chandrababu Naidu ADR Report
source: Google

पेमा खांडू दूसरे स्थान पर

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपए है। हालांकि, उन पर 180 करोड़ रुपए का भारी कर्ज भी दर्ज है।

योगी आदित्यनाथ का स्थान- Yogi Adityanath Net Worth

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मुख्यमंत्रियों की सूची में 25वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति मात्र 1.54 करोड़ रुपए है।

सीएम के पास नहीं है जमीन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके छह शहरों में विभिन्न बैंकों में ग्यारह खाते हैं। इनमें एक करोड़ तेरह लाख पचहत्तर हजार रुपए जमा हैं। उनके पास न तो घर है और न ही कोई ज़मीन। उन्होंने बीमा और राष्ट्रीय बचत योजनाओं में कुल 37.57 लाख रुपए निवेश किए हैं।

69 हजार की ज्वेलरी

मुख्यमंत्री हमेशा दो हथियार रखते हैं। इनमें एक राइफल और एक रिवॉल्वर शामिल है। राइफल की कीमत 80,000 रुपये है, जबकि रिवॉल्वर की कीमत 1 लाख रुपये है। इसके अलावा, उनके पास करीब 69,000 रुपये के आभूषण हैं। इसमें 20,000 रुपये की सोने की चेन और 49,000 रुपये की कान की बाली शामिल है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के पास एक सेल फोन भी है जिसकी कुल कीमत 12,000 रुपये है।

ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति- Mamta Banerjee Net Worth

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति रखने वाली मुख्यमंत्री हैं। उनके पास मात्र 15 लाख रुपए की संपत्ति है, जिससे वह सूची में सबसे नीचे हैं।

Mamta Banerjee Net Worth ADR Report
source: Google

मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति और आय

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपए है, जबकि कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए तक पहुंचती है। भारत की औसत प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय (NNI) 1,85,854 रुपए के मुकाबले मुख्यमंत्रियों की औसत आय 13,64,310 रुपए है, जो सामान्य आय से 7.3 गुना अधिक है।

आपराधिक मामलों में रेवंत रेड्डी सबसे आगे

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे ज्यादा 89 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 72 गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें हत्या की कोशिश, अपहरण, और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

अन्य प्रमुख मुख्यमंत्री और उनके आपराधिक मामले

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के खिलाफ कुल 47 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 11 गंभीर आपराधिक मामले हैं।
  • सबसे अमीर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13 मुख्यमंत्रियों ने चुनावी नामांकन के समय अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की घोषणा की थी, जबकि 10 मुख्यमंत्रियों ने गंभीर मामलों की घोषणा की।

ADR रिपोर्ट का महत्व

ADR की रिपोर्ट ने देश में राजनीतिक पारदर्शिता और नेताओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला है। यह रिपोर्ट जनता को मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी देकर जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

और पढ़ें: BPSC Aspirants Protest: पटना में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, प्रशांत किशोर के बयान से बढ़ा विवाद

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds