Realme GT Neo 3 का का न्यू एडिशन लॉन्च, ये है खासियत, इतने से टाइम में हो जाएगा फुल चार्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Realme ने नया smartphone लॉन्च किया है। Realme GT Neo 3 का Thor : Love and Thunder का एडिशन है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन के सिर्फ एक ही कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है। इसमें क्या फीचर्स है और इसकी कीमत कितनी है आइए जानते है।

Realme GT Neo 3 का Thor : Love and Thunder एक स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन है। जो कि केवल एक ही कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च हुआ है। इसमें 12GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज है। हैंडसेट नाइट्रो ब्लू कलर में दिया गया है साथ ही इसकी कीमत 42,999 है।

Realme GT Neo 3 में स्पेसिफिकेशन वैनिला वर्जन के ही फीचर्स मिलेंगे। 6.7 इंच AMOLED का डिस्प्ले मिलेगा। ये फुल HD Resolution और 12Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी MediaTek Dimensity 8100 Processor दिया गया है। 4500mAh की बैटरी दी गई है। ये 150W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सिर्फ 17 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। इसमें ट्रीपल रियर कैमरा के साथ मेन लैंस 50MP दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का Macro Lense मिलता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds