'Bharatmala Project' के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को स्वीकृति मिली!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य में भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत गौतमबुद्धनगर जिले के DND फरीदाबाद – बल्लाभाग बाईपास KMP लिंक से (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए) जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बता दें ,ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी को 2,414.67 करोड़ रुपए के बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। इसकी जानकारी भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Nitin Gadkari) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। 

क्या होगा खास 

ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड पर इस पथ का निर्माण किया जाएगा। जिसकी कुल लम्बाई 31.425 किमी है। इस पथ की निर्माण अवधि 2 वर्षं होगी और यह आगरा, मथुरा एवं पश्चिम यूपी ट्रैफिक को भी जोड़ेगा। जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

भारतमाला परियोजना क्या है?

भारतमाता परियोजना (Bharatmata Project) को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 31 जुलाई , 2015 में शुरू की गई थी। भारतमाला परियोजना  एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं। इसके तहत देश में नए राजमार्ग के अलावा उन परियोजनाओं को भी पूरा किया जाता है , जो अब तक अधूरे हैं। इस परियोजना का खर्च 5 . 35 लाख करोड़ रुपये का आएगा। इसमें सीमा और अंतर्राष्‍ट्रीय संयोजकता वाले विकास परियोजना को शामिल किया गया है। बंदरगाहों और सड़क, राष्ट्रीय गलियारों को ज्यादा बेहतर बनाना और राष्ट्रीय गलियारों को विकसित करना भी इस परियोजना में शामिल है।

इसके अलावा पिछडे इलाकों, धार्मिक और पर्यटक स्थल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच संयोजकता के द्वारा ही बेहतर की जाएगी। सरकार के अनुसार (Bharatmata Project) के पूरा होने पर राजमार्ग की कुल लंबाई 51,000 किलोमीटर होगी। इसके पहले चरण में 29,000 किलोमीटर का विकास 5,5 खरब के outlay के साथ किया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds