Trending

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस जारी: शिंदे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? BJP से की बड़ी डील!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 29 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 29 Nov 2024, 12:00 AM

Eknath Shinde Deal with BJP: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल, CM पद की दौड़ में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि एकनाथ शिंदे नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। दरअसल एकनाथ शिंदे ने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से अलग कर लिया है, जिसके चलते देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, उम्मीद है कि नई सरकार में शिंदे को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

और पढ़ें: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM का नाम तय करने में देरी क्यों?

शिंदे को मिल सकते हैं बड़े विभाग- (Eknath Shinde Deal with BJP)

सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को शहरी विकास, लोक निर्माण और जल संसाधन जैसे तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा यह भी है कि शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराने का फैसला किया है।

Eknath Shinde Deal with BJP, Maharashtra politics
Source: Google

फॉर्मूला: एक मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में सत्ता गठन के लिए “एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री” का फॉर्मूला तय किया गया है। इसके तहत फडणवीस मुख्यमंत्री पद संभालेंगे और उपमुख्यमंत्री पद के लिए दो नाम संभावित हैं। शिंदे के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह उपमुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं। शिवसेना प्रवक्ता संजय शीर्षत ने भी पुष्टि की है कि शिंदे नई सरकार में मंत्री बन सकते हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री का पद नहीं लेंगे।

Eknath Shinde Deal with BJP, Maharashtra politics
Source: Google

कैबिनेट में युवा चेहरों को मौका

महायुति गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को होने की संभावना है। हालांकि, कई वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट से बाहर किए जाने की संभावना है। चर्चा है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी दिया जा सकता है। वहीं, गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं के लिए इंतजार का दौर जारी है। माना जा रहा है कि युवा विधायकों को प्राथमिकता देकर कैबिनेट को नई दिशा दी जाएगी।

भाजपा के संभावित मंत्री

  • आशीष शेलार: मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।
  • रवींद्र चव्हाण: ठाणे और कोंकण में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मंत्री पद के रूप में मिल सकता है।
  • पंकजा मुंडे: ओबीसी चेहरा और महिला नेता के तौर पर पंकजा मुंडे का नाम भी प्रबल दावेदारों में है।

राज्यमंत्री पद के लिए संभावित नाम

  • नितेश राणे: भाजपा के आक्रामक हिंदुत्व चेहरे और कोंकण के प्रमुख नेता के तौर पर उन्हें मौका मिल सकता है।
  • गोपीचंद पडलकर: देवेंद्र फडणवीस के करीबी और आक्रामक नेतृत्व वाले पडलकर भी चर्चा में हैं।

महायुति गठबंधन की शानदार जीत

हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतीं। भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को केवल 46 सीटें मिलीं।

और पढ़ें: लोकसभा में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, हाथ पकड़े हुए उनकी तस्वीर हुई वायरल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds