Satkar Kaur Arrested: नशा तस्करी के आरोप में बीजेपी नेता हुई गिरफ्तार, पास से जब्त हुई 100 ग्राम हेरोइन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 24 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सत्कार कौर (BJP Leader Satkar Kaur Arrested) को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में कौर के ड्राइवर को भी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फिरोजपुर ग्रामीण से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। उसके खिलाफ मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) थाने में मामला दर्ज किया गया है। सतकार कौर 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

और पढ़ें: फिर सुर्खियों में आए बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य, वक्फ बोर्ड का नोटिस देखकर बोले- ‘ऐसे कब्जा नहीं होने दूंगा’

पुलिस को मिली थी कौर के खिलाफ लीड – BJP Leader Satkar Kaur Arrested

पंजाब पुलिस (Punjab Police) के आईजी सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक, नशे के आदी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि एक महिला भी उसे नशा तस्करी के लिए मजबूर करती थी। पुलिस ने उस व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और खरड़ के पास पूर्व विधायक (BJP Leader Satkar Kaur) और ड्राइवर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। सतकार कौर 2017 से 2022 तक फिरोजपुर ग्रामीण से विधायक थीं। पूर्व विधायक के घर की तलाशी के दौरान 28 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। तलाशी के दौरान 1.56 लाख रुपये नकद, कुछ सोने के आभूषण और हरियाणा और दिल्ली नंबर की कई कारों की रजिस्ट्रेशन प्लेटें भी बरामद की गईं। इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू, हुंडई वर्ना और शेवरले समेत चार गाड़ियां भी जब्त की गईं।

ड्रग बेचने के लिए किया मजबूर

सुखचैन सिंह गिल ने कहा, मोहाली में हमारे एसएचओ को सूचना मिली कि एक ड्रग एडिक्ट है, उसने कहा कि उसे ड्रग्स बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसने एसएचओ को कुछ नंबर दिए। नंबर की जांच करने पर पता चला कि यह एक पूर्व विधायक (सतकार कौर) का नंबर था। उन्होंने (स्रोत ने) कॉल रिकॉर्डिंग भी दी, जिससे ऐसा लगा कि ड्रग्स खरीदने और बेचने की बात हो रही थी।”

उन्होंने आगे कहा, हमारे सूत्र ने उसी पूर्व विधायक से ड्रग डील तय की। पूर्व विधायक खुद डील करने आई थी, हमारी टीम को देखकर पूर्व विधायक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसमें एक अधिकारी को चोट लगी है। मौके से 100 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई है। घर की तलाशी के दौरान हमारी टीम को 28 ग्राम और ड्रग्स और 1 लाख 56 हजार रुपये मिले।”

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि यह पैसे किसी ड्रग डील के हैं, चार गाड़ियां मिली हैं, पांच नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। आगे की जांच गंभीरता से चल रही है, इस मामले में कई परतें खुलने की संभावना है। इस मामले में एफआईआर नंबर 159, तारीख 23/10/2024, पुलिस स्टेशन स्पेशल टास्क फोर्स (STF), एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

और पढ़ें: Maharashtra: योगेंद्र यादव के भाषण के दौरान 40-50 लोगों ने मचाया हल्ला, मंच पर चढ़कर किया हंगामा, किसी तरह उन्हें बचाकर बाहर निकाला गया

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds