प्रयागराज: TET परीक्षा 2021 सॉल्वर गैंग के 13 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 24 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

प्रयागराज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने TET परीक्षा 2021 के सॉल्वर गैंग के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की गिरफ्तारी खुल्दाबाद थाना पुलिस और एसओजी टीम ने की। आरोपियों के पास पुलिस को एक चार पहिया वाहन, एक बाइक, 9 कूटचरित आधार कार्ड, 8 प्रवेश पत्र, 8 अंक पत्र, 41900 रुपये और 14 मोबाइल फोन बरामद किए। हालांकि इस दौरान सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य भागने में भी कामयाब हुए, जिनकी तलाश में पुलिस अभी जुटी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने इस गैंग को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इस सॉल्वर गैंग का सरगना झारखंड का रहने वाला है। उसका नाम पवन है। वहीं लेखपाल राहुल, राधेश्याम, कमलेश और जयदीप मौर्य के जरिए सॉल्वर उपलब्ध कराते थे। गैंग 80 हजार रुपये हर अभ्यर्थी में सॉल्वर उपलब्ध कराते थे। सॉल्वर अभ्यर्थी से पहले 20 हजार एडवांस लेते और फिर बाकी पैसा परीक्षा पास होने के बाद लिया जाता था। खुद सॉल्वर गैंग का सरगना भी परीक्षा में बैठता था।

सॉल्वर गैंग में अभ्यर्थी एकत्र करने के लिए और पैसे लेने की जिम्मेदारी  कमलेश कुमार मौर्य और जयदीप मौर्या की दी जाती थी। वहीं, राहुल और राधेश्याम एग्जाम से संबंधित प्रपत्र इकट्ठा कर पवन को देते थे। पवन सॉल्वर एकत्र करना यूनिक साइबर कैफे पटना में अलग-अलग व्यक्तियों का मिलता-जुलता प्रवेश पत्र आधार कार्ड तैयार कराते थे। इस काम में युगल किशोर भगत और सर्वेश कुमार भट्ट भी उसका साथ देते थे। पवन और राहुल के अनुसार गाजीपुर का रहने वाला अवधेश सरगना पवन का पड़ोसी है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds