रक्षाबंधन पर अपनी बहन से सांप को युवक ने बंधवाई राखी, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 23 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रविवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस बीच बिहार के सारण जिले में रक्षाबंधन पर ऐसा कुछ हुआ, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। यहां से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 

हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक ने अपनी बहन से नाग को राखी बंधवाई, लेकिन ऐसा करना उसे बहुत भारी पड़ गया। इस दौरान सांप ने 25 साल के मनमोहन नाम के युवक को डंस गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 

मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है। 25 साल के मनमोहन उर्फ भूअर कई जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया था। वो रविवार को 2 नांगों की पूंछ पकड़कर अपनी बहन से राखी बंधवा ली थी। उस दौरान ही एक सांप ने मनमोहन की पैर की उंगली में डंस लिया। सांप डसने के बाद परिजनों ने झाड़ फूंक से उसका इलाज भी करने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। फिर आनन फानन में उसको इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया। 

वहां पर एंटी-वेनम इंजेक्शन नहीं था, जिसके चलते उसको छपरा सदर अस्पताल लेकर जाया जाए। लेकिन यहां पहुंचते पहुंचते काफी देर हो गई थी और तब तक शख्स की मौत हो गई। यहां अस्पताल में युवक को मृतक घोषित कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में मनमोहन सांपों को अपनी बहन से राखी बंधवाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। 

बता दें कि मनमोहन सांपों के रेस्क्यू और उनके इलाज के लिए काफी मशहूर था। छपरा ही नहीं उसके आसपास के जिले सिवान और बलिया में भी सांप पकड़ने के लिए उसे ही बुलाया जाता था। सांपों को पकड़ने के बाद वो उसे जंगल में छोड़ देता था। यही नहीं ग्रामीणों की मानें तो मनमोहन घायल सांपों का इलाज भी करता था। जब वो ठीक होते थे, तो उनको जंगल में छोड़ देता। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds