क्यों 5 सितंबर को ही सेलिब्रेट किया जाता है Teacher's Day? क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 05 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हर शख्स के जीवन में टीचर्स का काफी महत्व होता है। जब कोई बच्चा माता-पिता के संरक्षण से अलग होकर जीवन को समझने के लिए घर से बाहर की दुनिया में कदम रखता है, तो उनको रास्ता दिखाने वाले शिक्षक ही होते हैं। वैसे तो हर छात्र अपने टीचर्स का काफी सम्मान करते है, लेकिन शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।

इस दिन छात्र अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं। हालांकि बीते दो सालों से कोरोना महामारी के चलते टीचर्स डे का मजा फीका हो गया। कई जगहों पर स्कूल कॉलेज अब तक बंद पड़े है। वहीं जहां खुले है, वहां भी कोरोना के खतरे को देखते हुए तमाम तरह की पाबंदियां लागू है। जैसे आजकल बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ाया जा रहा है, वैसे ही अधिकतर जगहों पर टीचर्स डे भी मनाया जा रहा है।  

ये तो हम सब अच्छे से जानते हैं कि 5 सितंबर को टीचर्स डे होता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होंगे जिनको इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं पता होगा। कब से टीचर्स डे मनाया जा रहा है और  क्यों हर साल 5 सितंबर के ही दिन ये मनाया जाता है? आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं… 

टीचर्स डे 5 सितंबर को ही क्यों?

5 सितंबर को देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। वो एक महान शिक्षक के साथ-साथ राजनीतिज्ञ और दार्शनिक भी थे। 5 सितंबर 1988 को उनका जन्म तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनको बचपन से ही किताबें पढ़ने का काफी शौक था और वो स्वामी विवेकानंद से प्रभावित थे। चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को राधाकृष्णन का निधन हो गया। 

ऐसे हुई थी इसे मनाने की शुरुआत

उनके जन्मदिन पर टीचर्स डे मनाने की वजह भी अब आपको बताते हैं। दरअसल, एक बार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छात्र उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होनें उनसे पूछा। उस दौरान राधाकृष्णन ने कहा कि आप मेरा जन्मदिन मनाना चाहते हो, ये बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर आप इस दिन को शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान और समर्पण को सम्मानित करते हुए मनाएंगे, तो मुझे बहुत खुशी होगी। उनकी इसी इच्छा का सम्मान करते हुए 1962 से हर साल देशभर में 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

अब आप ये तो जान ही गए होंगे कि 5 सितंबर को टीचर्स डे क्यों मनाने की शुरुआत कैसे हुई। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि भारत के अलावा और कहां-कहां टीचर्स डे मनाया जाता है और कब? 

बाकी देश कब मनाते हैं टीचर्स डे

कई देशों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसको मनाने की तारीख अलग-अलग होती है। चीन में 10 सितंबर को टीजर्स डे मनाया जाता है, तो वहीं अमेरिका में 6 मई को। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को शिक्षक दिवस होता है। वहीं ब्राजील में 15 अक्टूबर और पाकिस्तान में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाते है। वहीं इसके अलावा ओमान, यूएई, सीरिया, यमन, मिस्र, सऊदी अरब, लीबिया समेत कई इस्लामी देशों में 28 फरवरी को टीचर्स डे मनाया जाता है. हालांकि ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds