हसरंगा कैसे बने RCB की पहली पसंद? जिसके लिए बैंगलोर ने अपने चहेते स्पिनर चहल तक को बेच डाला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 29 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वानिंदु हसरंगा (Wanindu hasaranga) IPL 2022 नीलामी में ऐसे खिलाड़ी थे, जिनपर सभी  टीमों की पैनी नजर थी। हर टीम उनको अपने खेमे में शामिल करना चाह रही थी। जब वानिंदु हसरंगा के नाम की नीलामी चल रही थी तो तमाम टीमों ने श्रीलंका के युवा स्पिनर के लिए जमकर बोली लगाई। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इन्हें अंत में 10 करोड़ 75 लाख में खरीद कर बाजी अपने नाम करली। IPL में बहुत सालों बाद किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी की चर्चा हो रही है, जिसे इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया है। ये IPL में एक नए स्पिनर के लिए खर्च की गई सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है। खैर वो तो वक्त्त ही बताएगा कि बैंगलोर टीम की ये 10 करोड़ी डील कितनी फायदेमंद साबित होगी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल नीलामी 2022 में स्पिनर्स की लिस्ट में राशिद खान (15 करोड़) के बाद हसरंगा सबसे महंगे बिके है और साथ ही 2022 IPL में बिकने में महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में भी उनका नाम शामिल हो गए है। 

आपको बता दें श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu hasaranga) के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने चहेते स्पिनर युजवेंद्र चहल, जो बैंगलोर के साथ 2014 आईपीएल से जुड़े थे, उन्हें रिटेन नहीं किया था। जिसका आश्चर्य चहल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस को बहुत हुआ क्योंकि बैंगलोर टीम का ये निर्णय सभी के लिए चौंकाने वाला था। रिटेन नहीं होने के साथ युजवेंद्र चहल आईपीएल 2022 की नीलामी में शामिल हो गए। जिसके बाद चहल को साढ़े छह करोड़ की बोली लगाकर राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। बैंगलोर द्वारा रिटेन ना किए जाने पर चहल की बैंगलोर के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली थी।  

वानिंदु हसरंगा का प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन

24 वर्षीय श्रीलंकाई युवा स्पिनर हसरंगा ने 2022 आईपीएल में अभी तक के मैचों में बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन से  सभी का ध्यान अपनी तरह आकर्षित किया है। हसरंगा ने अपने आलोचकों को अपनी बेहतरीन स्पिन की फिरकी से जवाब देते हुए ये साफ बता दिया है कि उन पर ऐसे ही नहीं बैंगलोर की टीम  ने 10.75 करोड़ का दांव खेला है। हसरंगा ने अभी तक 11 मैचों में बैंगलोर के लिए 13 विकेट्स हासिल किए  है। जिसमें उनका बेस्ट कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर 20 रन देना है। इस मैच में इनकी घातक फिरकी गेंदबाज़ी के कारण बैंगलोर को आईपीएल की पहली जीत नसीब हुई थी।इन्होनें  2022 आईपीएल के दौरान एक बार पर्पल कैप पर भी कब्जा किया था, लेकिन ठीक कुछ ही दिन बाद पर्पल कैप राजस्थान के चहल के पास चली गई। अगर ऐसे ही ये दोनों स्पिनर्स इस टूर्नामेंट में विकेट्स लेते रहें तो ये देखना दिलचस्प होगा कि 2022 आईपीएल के अंत में पर्पल कैप का खिताब चहल और हसरंगा में से किसके सर पर सजेगा। 

आपको बता दें, हसरंगा अच्छी-खासी बल्लेबाजी भी कर लेते है। इन्होनें अपनी बल्लेबाजी से अपनी टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। इन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद है। ये दाएं हाथ के बल्लेबाज है। ये ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार के जबरदस्त फैन है। ये बचपन से ही नेमार के स्टाइल, लुक और उनकी स्पोर्ट्स स्पिरिट से काफी प्रभावित है। हसरंगा कभी-कभी बल्लेबाज का विकेट चटकाने के बाद नेमार की तरह ही सेलिब्रेशन करते है। जो क्रिकेट के मैदान में सभी के लिए देखने लायक होता है। 

19 साल की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू

हसरंगा का जन्म श्रीलंका के गैल में 29 जुलाई, 1997 को हुआ था। इन्होंने मात्र 19 की उम्र में अपने देश श्रीलंका के लिए खेलना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2017 में Zimbabwe के खिलाफ वनडे मैच से की थी। उसके बाद हसरंगा 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया। फिर 2020 में इन्होनें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। हसरंगा अभी तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के लिए 90 विकेट्स लिए है। इन्होनें कई मैचों में महत्वपूर्ण बल्लेबाजों का विकेट लेकर मैच का पासा पलटकर अपनी टीम श्रीलंका को जीत दिलवाई है।

क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में श्रीलंका का ये युवा स्पिनर अगर ऐसी ही सधी और घातक गेंदबाजी करता रहा तो क्रिकेट जगत में जल्द बड़ा नाम बनकर उभरेगा। ऐसे भी श्रीलंका ने क्रिकेट जगत को मुथैया मुरलीधरन जैसे महान स्पिनर और अजंता मेंडिस जैसे जादुई स्पिनर दिए है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds