Dhurandhar Movie Bade Saheb: कौन हैं धुरंधर के ‘बड़े साहब’? चंद मिनटों के स्क्रीन टाइम में बटोरीं सारी सुर्खियां!

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 21 मार्च 2026, 01:05 PM Updated: 21 मार्च 2026, 01:05 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dhurandhar Movie Bade Saheb: 19 मार्च को धुरंधर द रिवेंज रिलीज हो गई, फिल्म में कई सरप्राइज पैकेज सामने आए है लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज करने वाला किरदार बन गया बड़े साहब। किसी ने भी ये भी सोचा था कि पूरी फिल्म में जिस बड़े साहब का जिक्र बार बार किया जा रहा है, वो असल में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहों ही होगा। डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म में दाऊद का किरदार वैसे तो कमजोर ओर बीमार का गढ़ा है लेकिन उसका पावर उसके कुछ मिनटों के सीन में ही  नज़र आता है। अपने क्रिमिनल माइंड से पूरी दुनिया को हिलाने वाले दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया है दानिश इकबाल ने।

उनकी अदाकारी की तारीफ हो रही है तो वहीं खुद इकबाल ने खुलासा किया कि उन्हें दो महीने पहले तक ये नहीं पता था कि वो ही बड़े साहब बने है। उन्होंने आदित्य धर को लेकर कहा कि आदित्य ने उनसे बात छिपाई, बड़े साहब के  किरदार ने भले ही छाप छोड़ी हो लेकिन इकबाल के लिए भी ये बेहद शॉकिंग और सरप्राइजिंग था। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर कौन है धुरंधर के बड़े साहब। और क्यों है वो खुद इस किरदार से हैरान।

दानिश इकबाल को दाऊद इब्राहिम

जब से बड़े साहब के किरदार को रिवील करने की चर्चा हो रही थी तब से ये अटकलें लगाई जा रही थी कि बड़े साहब का किरदार मुशर्रफ, हाफिज सईद या फिर दाऊद इब्राहिम से प्रेरित हो सकता है, तो वहीं इस रोल के लिए इमरान हाशमी, और अक्षय कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही थी, लेकिन सबको चौंकाते हुए आदित्य धर ने दानिश इकबाल को न केवल दाऊद इब्राहिम बनाया बल्कि वो ही असली विलेन बड़े साहब भी बने है। दानिश इकबाल जिन्होंने महारानी 2 में भी अहम किरदार निभाया था, कुछ मिनटों के रोल में ही उन्होने अपनी धाक फिल्म में दिखा दी। जब दानिश से पूछा गया कि बड़े साहब बन कर उन्हें कैसा लग रहा है तो वो खुद भी काफी हैरान से लगे।

आदित्य धर ने छिपाई बहुत सी बातें

दानिश ने बताया कि सच कहे तो उन्हें ये तो पता था कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले कर रहे है लेकिन उन्हें खुद ही इस बात का पता दो महीनों पहले चला कि वो ही मैन विलेन बड़े साहब है। जिनके इशारे पर ही भारत में आतंकी हमले किए गए थे। दानिश ने कहा कि आदित्य एक क्रिएटिव और टैलेंटेड पर्सन है । वो बहुत सी बातें छिपा जाते है, और टाइम आने पर पत्ते खोलते है जैसा कि धुरंधर देख कर आपको पता चल ही गया होगा। दानिश ने बताया कि उन्हें सेट पर दाऊद भाई या साहब बुलाया जाता था लेकिन तब उन्होंने ये नहीं सोचा था कि वो ही बड़े साहब होंगे।

कौन है दानिश इकबाल

दानिश इकबाल मूल रूप से थिएटर से जुड़े हुए है और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से 3 साल का डिप्लोमा करने के दौरान उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी और लंदन से एक्टिंग में मास्टर्स किया था। दानिश ने थिएटर में काम शुरू किया इस दौरान वो महारानी 2, द हंट, आखिरी सच, अरण्यक जैसी वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है। वहीं वो भक्षक, फराज़, हक जैसी जबरदस्त फिल्म में भी काम किया है। वो पिछले 30 सालों से एक्टिंग से जुड़े हुए है। और एक्टिंग के अलावा वो बच्चों को एक्टिंग के गुर भी सिखाते है।

अब देखना ये होगा कि दानिश इकबाल को जिस तरह से धुरंधर में पेश किया गया है उसके बाद उनके करियर में क्या बड़े बदलाव आते है। बताते चले कि धुरंधर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है और ये फिल्म बंपर कमाई करने के लिए तैयार है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds