Viral Video: अचानक लंगड़ाकर गिरने क्यों लगी स्कूल की सैकड़ों लड़कियां, यहां जानिए क्या है पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 06 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया पर एक विडियो आई है और इस समय ये विडियो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस विडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे कई सारी छात्रा लंगड़ाकर चल रही है. जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में है कि आखिर क्यों ये सभी छात्रा लंगड़ाकर कर चल रही है. वहीं इस समय ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है साथ ही लोग इस बात की चर्चा भी कर रहे हैं कि आखिर क्यों ये सभी छात्रा एक-साथ लंगड़ाकर के चलने लगी.

Also Read- दुनिया में भिखारियों का सबसे बड़ा निर्यातक बना पाकिस्तान, यहां समझिए पूरा मामला. 

95 छात्रा हुई पैरालाइज

जानकारी के अनुसार, ये विडियो केन्या का है. जहाँ के काकामेगा काउंटी के सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की 95 छात्रा लंगड़ाकर चलने लगी. सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की इन 95 छात्राओं को एक साथ कई सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती किया गया. इन छात्राओं के शरीर का निचला हिस्सा अचानक पूरी तरह पैरालाइज हो गया है जिसके बाद इन छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन छात्राओं के पैर अचानक से सुन्न और गतिहीन हो गए हैं जिसके बाद इलाज के लिए इन छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया. वहीं केन्याई सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में लड़कियों को लगड़ाकर और लड़खड़ाकर कर चलते हुए देखा जा सकता है.

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो को प्रिंस कार्लटन नाम के एक शख्स ने पोस्ट किया है और लिखा है कि केन्या के सेंट थेरेसा एरेगी गर्ल्स हाई स्कूल की बड़ी संख्या में छात्राओं को एक अस्पष्ट बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कथित तौर पर इनमें से अधिकांश लड़कियों के पैरों में लकवा हो गया है, जिससे वे चलने में असमर्थ हो गई हैं. #केन्या

जाँच के लिए कलैक्ट किए गए यूरीन और स्टूल के सैंपल 

इसी के साथ काकामेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने पत्रकारों को बताया कि अज्ञात बीमारी का कारण समझने के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन और स्टूल के सैंपल कलैक्ट किए गए हैं. इन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना के बाद से स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है.

इसी के साथ इस कथित “महामारी” ने लड़कियों और उनके परिवारों को घबराहट और चिंता में डाल दिया है. लड़कियों और उनके परिवारों खुद से और डॉक्टर्स से एक सवाल कर रहे हैं कि अचानक से उनके साथ ये क्या हो गया है कि उनके शरीर का निचला हिस्सा अचानक पूरी तरह पैरालाइज हो गया है.

Also Read- भेड़ों की झुंड ने गलती से खा लिया 100 किलो भांग, उसके बाद जो हुआ वह….. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds