Viral News : हो जाइए सतर्क, कहीं गाड़ी में Petrol कम होने के कारण न कट जाएं चालान!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

इन दिनों एक ई-चालान की एक रसीद इंटरनेट (Viral E-challan) पर खूब ज्यादा चर्चा में है। दरअसल केरल (Kerala) से एक मामला सामने आया है। जहां एक बेसिल श्याम नाम के शख्स का ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसलिए 250 रूपये का चालान काट दिया गया कि वह ‘पर्याप्त ईंधन के बिना’ (मोटरसाइकिल चला रहा था। मतलब, बेसिल श्याम की बाइक में कम पेट्रोल था और वो उस बाइक को लेकर सड़क पर चलाने निकल गया था। किसी का सिर्फ इसलिए चालान काटना कि उसके बाइक में कम पेट्रोल है , ये बात किसी के पल्ले नहीं पड़ रहीं।

हालांकि, बाद में बाइकर बेसिल श्याम ने बाद में यह स्पष्टीकरण दिया और कहा कि मेरा चालान वन-वे रोड पर गलत दिशा में बाइक चलाने पर किया गया था लेकिन पुलिस ने गलती से चालान रसीद में लो फ्यूल का जिक्र कर दिया, जिसके चलते इस बात ने तूल पकड़ लिया। आपको बता दें , जब इस बाइकर का चालान जारी हुआ तो वह अपनी बुलेट मोटर साइकिल ड्राइव कर रहा था। जब उसका 250 का चालान काटा गया, तब श्याम अपने ऑफिस जा रहे थे। तब वह विपरित दिशा में ड्राइव कर रहे थे, इस वजह से ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने उन्हें रोका और ढाई सौ रुपए का चालान काट दिया। जब वह दफ्तर पहुंचकर रसीद देखे, तो उसमें जो वजह बताई गई थी, दूसरी थी। 

कमर्शियल वाहनों के लिए है नियम

ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिए गए चालान (Challan) रसीद में साफ़ लिखा था कि बाइक में पर्याप्त पेट्रोल नहीं होने की वजह से चालान हुआ। हालांकि, भारतीय मोटर वाहन अधिनियम या राज्य के कानून में ऐसा कोई खंड नहीं है, जो किसी को कम ईंधन के साथ गाड़ी चलाने से रोकता हो। वहीं दूसरी तरफ एक ने दावा किया केरल में कर्मिशल वाहनों के लिए ऐसा नियम है कि अगर बस, कार, वैन या ऑटो में पर्याप्त ईंधन (Fuel) नहीं है तो उस पर ढाई सौ रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds