VIDEO: गांव वालों ने लाठी लेकर TMC उम्मीदवार पर बोला हमला, खेतों के रास्ते भागने पर हुई मजबूर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 07 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Election 2021) के तीसरे चरण का समापन हो गया है। बीते दिन प्रदेश के 3 जिलों के 31 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। राज्य में अभी तक तीन चरण में 91 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 

राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी TMC लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में TMC को मात देने की बात कहते आ रही है। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें TMC उम्मीदवार खेतों की ओर से अपने समर्थकों के साथ भागती नजर आ रही है। और पीछे-पीछे गांव वाले लाठी-डंडों के साथ उन्हें दौड़ाते दिख रहे हैं।

‘…ईंटों से हुआ हमला’

यह वीडियो तीसरे चरण की वोटिंग के दिन का है। आरमबाग सीट से TMC उम्मीदवार सुजाता मंडल खान (Sujata Mondal Khan) ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर ईंटों से हमला किया गया है।

सुजाता मंडल (Sujata Mondal Khan) का कहना है कि कुछ लोग मास्क लगाकर आए थे जिन्होंने उनके ऊपर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटिंग से एक दिन पहले भी बीजेपी के गुंडो ने महिला मतदाताओं को धमकाया था।

इस घटना को लेकर TMC बीजेपी पर हमलावर है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत की है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोगों ने अरांडी-अरांडी-आई बूथ संख्या 263 पर टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।

बीजेपी सांसद की बीबी हैं सुजाता मंडल

बता दें, बंगाल की सियासत में ऐसा काफी लंबे समय से देखने को मिलता आ रहा है। राजनीतिक हिंसा जैसी कई चीजें भी बंगाल में चुनावों के दौरान देखने को मिल चुकी है। 

बताते चले कि सुजाता मंडल खान के पति सौमित्र खान बीजेपी के सांसद हैं। सुजाता भी लंबे समय से बीजेपी के साथ थी लेकिन पिछले साल दिसंबर में उन्होंने यह कहते हुए टीएमसी का दामन थाम लिया था कि बीजेपी में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है।

गौरतलब है कि बंगाल के 294 विधानसभा सीटों में से 91 सीटों पर मतदान हो चुका है। शेष 201 सीटों पर अगले 5 चरण में चुनाव होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल में अंतिम और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने वाला है। जिसके नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। 

2 मई को चुनावी नतीजों के साथ ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा या ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds