Vi, Airtel, Jio: 30 से 31 दिन की वेलिडिटी वाला प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, सभी कंपनियां देगी ये सुविधा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 03 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

TRAI यानी की टेलिकॉम रेगुलेरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश जारी करने के बाद सभी कंपनियों ने Monthly वेलिडिटी वाले Pre-paid प्लान लॉन्च कर दिए है। जो कि पहले के मुकाबले काफी फायदेमंद है।

बीते कई सालों से ग्राहकों से एक महीने के ज्यादा पैसे लिए जा रहे थे और केवल 28 दिनों की वेलिडिटी वाले प्लान दिए जा रहे थे। जिसकी वजह से ग्राहकों को एक साल में 12 महीने की जगह 13 महीने रिचार्ज करना पड़ रहा था। ऐसे में अब जिओ, वोडाफोन और एयरटेल जैसी सभी कंपनियों के पास 30 और 31 दिन यानी की पूरे एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च कर दिया गया है।

Vi के पूरे एक महीने वाले प्री-पेड प्लान

Vi के 98 रुपये वाले प्लान के साथ 15 दिनों की वेलिडिटी और 200MB डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, इस प्लान में मैसेजिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। 195 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वेलिडिटी मिल रही है। वोडाफोन के इस प्लान में कुल 300 SMS केक साथ हर रोज 2GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। 

319 रुपये वाले प्लान के साथ भी 31 दिनों की वेलिडिटी मिल रही है। हर रोज 100 SMS के साथ हर रोज 2GB भी मिलेगा। इस प्लान के साथ वोडाफोन आइडिया के सभी एप्स का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान के साथ 2GB तक डाटा बैकअप की भी सुविधा है।

Jio के पूरे एक महीने वाले प्री-पेड प्लान

JIO के 181 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। ये प्लान उनके लिए बनाया गया है जिसे ज्यादा डाटा की जरुरत होती है। जैसे की वर्क फ्रॉम होम। इस प्लान में आपको 30GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। आप चाहें तो एक दिन में 30 जीबी डाटा खत्म कर दें या फिर हर दिन 1 जीबी डाटा खत्म करें। हालांकि इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

JIO के एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वेलिडिटी मिलेगी यानी की पूरे 30 या 31 दिन का प्लान मिलेगा। इसके साथ ही हर रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Airtel के पूरे एक महीने वाले प्री-पेड प्लान

एयरटेल ने भी Monthly Validity वाले दो प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें एक 296 रुपये का और दूसरा 319 रुपये का है। 296 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वेलिडीटी मिलेगी साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में कुल 25GB डाटा मिलेगा। 

Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में पूरे महीने यानी की 30 या 31 दिन की वेलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS, हर रोज 2GB डाटा और एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds