Uttarakhand Rape Case: BJP नेता पर आरोप, प्रेमी से अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाने का आरोप, पुलिस ने की गिरफ्तारी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Uttarakhand Rape Case: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी रही अनामिका शर्मा पर अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी महिला अनामिका शर्मा और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस कृत्य में एक अन्य आरोपी शुभम भी शामिल है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पोस्को एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें: Delhi Rape Murder Case: दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी! सूटकेस में मिली लाश, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें दबिश दे रही

घटना का खुलासा कैसे हुआ- Uttarakhand Rape Case

यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपने पिता से इस अपराध के बारे में बताया। पीड़िता पिछले एक महीने से अपने पिता के पास रह रही थी और हाल ही में वह गुमसुम और उदास रहने लगी थी। पिता ने जब अपनी बेटी से बात की, तो बच्ची ने अपनी मां और उसके प्रेमी द्वारा किए गए यौन शोषण के बारे में खुलासा किया। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच शुरू की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B….m…..W (@b_m_w201085)

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हो गई। इसके बाद, पुलिस ने 4 जून 2025 को अनामिका शर्मा और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक स्थित युग रेजीडेंसी होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सुमित ने यह होटल लीज पर लिया था और यहां वह अनामिका के साथ रह रहा था।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पीड़िता और उसके पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रानीपुर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मां और प्रेमी के कृत्य के बारे में खुलासा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जनवरी 2025 में उसकी मां ने उसे घुमाने के बहाने सुमित पटवाल और शुभम के साथ बीएचईएल स्टेडियम ले गई थी। वहां, दोनों आरोपियों ने उसकी मां की सहमति से बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद, हरिद्वार, आगरा और वृंदावन में भी कई बार इस अपराध को अंजाम दिया गया। बच्ची को यह धमकी दी गई थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे और उसके पिता को जान से मार दिया जाएगा।

राजनीतिक संबंध और पार्टी से निष्कासन

आरोपित अनामिका शर्मा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक प्रमुख सदस्य रह चुकी थीं। हालांकि, भाजपा ने अगस्त 2024 में ही उसे पार्टी से बाहर कर दिया था। भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अनामिका को पार्टी के पद से हटा दिया गया था। पार्टी ने अपना औपचारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस मामले में पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

पीड़िता की मदद और काउंसलिंग

पुलिस ने पीड़िता के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग कराई। उसकी मानसिक स्थिति को समझने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस की टीमें अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।

और पढ़ें: Lucknow Crime News: लखनऊ में रिश्ते में हत्या, भांजे ने मामा का गला रेतकर की हत्या, पुरानी रंजिश का हो सकता है कारण

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds