उपराष्ट्रपति के अकांउट को ट्विटर ने किया Unverified, हटाया ब्लू टिक

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देश में कई महीनों से सरकार द्वारा बनाई गई सोशल मीडिया गाइडलाइंस को लेकर बवाल जारी है। ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस पर नाराजगी जताई थी। खबरों के मुताबिक भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया को लेकर बनाई गई गाइडलाइंस के बाद सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म न अधिकारियों की नियुक्ति की है लेकिन ट्विटर ने अभी तक नियमों के मुताबिक कार्रवाई नहीं की है। जिसे लेकर अभी भी कई तरह की बातें सामने आ रही है। इसी बीच ट्विटर ने देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के पर्सनल वेरीफाइड अकांउट से ब्लू बैज हटा दिया है। ट्विटर की ओर से इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

जुलाई 2020 में किया गया है आखिरी ट्विट

दरअसल, ट्विटर ने हाल ही में अपनी ब्लू टिक वेरीफिकेशन प्रोसेस को दोबारा से शुरु किया है और साथ ही पुराने हैंडल्स को क्रॉस चेक करते हुए ब्लू बैज को हटाना शुरु किया है। बताया जा रहा है कि इसी के तहत एम. वेंकैया नायडू के ट्विटर हैंडल पर अब ब्लू बैज नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, भारत के उपराष्ट्रपति @VPSecretariat के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभी भी ब्लू बैज जारी है। 

खबरों के मुताबिक ब्लू बैज वाले अकाउंड का एक्टिव होना जरुरी है। उपराष्ट्रपति के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से अंतिम ट्विट 23 जुलाई 2020 को किया गया है। बताया जा रहा है कि इनएक्टिवेशन को लेकर भारत के उपराष्ट्रपति के पर्सनल ट्विटर हैंडल से ब्लू वेरीफाइड बैज को हटा दिया गया है।

क्या होता है ब्लू बैज?

ट्विटर के मुताबिक, ट्विटर पर ब्लू वेरीफाइड बैज लोगों को यह बताता है कि किसी ऑथेंटिक अकाउंट पर पब्लिक का इंटरेस्ट है। ब्लू बैज प्राप्त करने के लिए, आपका खाता ऑथेंटिक, नोटेबल और सक्रिय होना चाहिए। इसका उद्देश्य वेरीफाइड करने के लिए ट्विटर के साथ एक अकाउंट की पहचान की पुष्टि करके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बीच विश्वास को प्रोत्साहित करना और बनाए रखना है। ट्विटर जिन 6 प्रकार के अकाउन्ट्स की पुष्टि करता है उनमें सरकारी कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, खेल और निर्यात, कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं। 

इन परिस्थितियों में भी ट्विटर हटा सकता है ब्लू बैज

ट्विटर के मुताबिक यदि को यूजर अपना यूजर नेम चेंज करता है या अकाउंट को ऑनर अब नहीं है या कोई अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है तो उस परिस्थिति में भी ट्विटर एक्शन लेता है और बिना किसी सूचना के किसी भी ट्विटर खाते के ब्लू वेरीफाइड बैज और वेरीफाइड स्थिति को हटा सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds