किस तरह का है एक्टर Barun Sobti का लाइफस्टाइल? फैमिली से लेकर नेट वर्थ तक जानिए कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 14 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

What the! ये डायलॉग याद है आपको? 2011 में टीवी पर एक पॉपुलर शो आया था… इस प्यार को क्या नाम दूं। इस शो ने रातों रात दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी और टीवी को मिला एक और मोस्ट हैंडसम एक्टर बरुण सोबती। शो में बरुण बेहद ही गुस्सैल और सीरियस टाइप के इंसान थे, तो वहीं उनकी लेडी लव बनी थीं सनाया ईरानी। बरुण सोबती इस शो के बाद सबके चहेते सितारें बन गए थे, लेकिन सच कहें तो उनका एक्टिंग का सफर आसान नहीं था। कैसे बरुण ने ना चाहते हुए भी एक्टिंग को अपना करियर बनाया।आज हम उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानेंगे…

पंजाबी फैमिली से हैं बरुण सोबती

21 अगस्त 1984 को दिल्ली में राज सोबती और वीणा सोबती के घर जन्मे बरुण एक पंजाबी फैमिली से हैं। उनकी स्कूलिंग दिल्ली के पश्चिम विहार के सैंट मार्क्स स्कूल से हुई थी। बरुण सोबती का निक नेम रबल है। बरुण कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने जिंदल टेलीकॉम में करीब 7 सालों तक ऑपरेशन मैनेजर के तौर पर काम किया था, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनके एक चडी-बडी फ्रैंड और टीवी के एक और हैंडसम पॉपुलर एक्टर करण वाही का काफी अहम रोल रहा। जी हां, करण वाही उनके बचपन के दोस्त हैं। 

2009 में मिला पहला ब्रेक

बरुण बचपन से काफी गुड लुकिंग थे और इसलिए दोस्त की सलाह पर मुम्बई में किस्मत आजमाने पहुंच गए। बरुण की किस्मत ने साथ दिया और उन्हें 2009 में टीवी पर पहला ब्रेक मिला…स्टार प्लस के शो श्रद्धा में। इसमें बरुण लीड रोल में थे। इसके बाद 2010 में स्टार वन के पॉपुलर शो दिल मिल गए में एक कैमियो करने का मौका मिला जिसमें बरुण ने डॉ राज सिंह का रोल किया था जो कि नेगेटिव था। बरुण को इसी साल एक और बड़ा रोल मिला सोनी टीवी के शो बात हमारी पक्की है में।

लेकिन बरूण के करियर का टर्निंग पॉइंट आया 2011 में जब वो स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूं के सीजन वन में नजर आए थे। इसमें निभाए गए उनके अर्नव सिंह रायजादा के रफ एल टफ रोल ने बरुण को सबका चहेता बना दिया। इसी शो के दौरान बरुण को एक फिल्म मिली थी, जिसके बाद वो बॉलीवुड भी पहुंच गए।

बड़े पर्दे पर बरुण की एंट्री 

बरूण कहते है कि वो रोल को लेकर Choosy नहीं हैं। उन्हें केवल काम करना है। बरुण ने बड़े पर्दे पर भी काफी कम समय में ही एंट्री कर ली थी। उनकी पहली फिल्म मैं और मिस्टर राइट.. जो 2014 में आई थी, जिसके बाद 2016 में आई तू है मेरा संडे…जिसका world प्रीमियर लंडन में BFI में हुआ था। 2019 में बरुण की एक और फिल्म आई 22 यार्ड्स, जिसका कैलिफोर्निया में प्रीमियर हुआ था। 

बरुण ओटीटी प्लेटफार्म पर भी नजर आए है। 2015 में वो एक शॉर्ट फिल्म DAY DREAM में नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने सुरभि ज्योति के साथ तन्हाइया में भी काम किया। 2020 में उनकी वेब सीरीज असुर को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं 2021 में भी उनकी वेब फिल्म 200 आई है। 

बरुण सोबती को मिले अवार्ड

बरुण सोबती को इस प्यार के लिए क्या नाम दूं के लिए फेवरेट एक्टर, फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी, बेस्ट एक्टर पॉपुलर, बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल का अवार्ड मिला था। वहीं उन्हें असुर के लिए बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल का भी अवार्ड मिला था। बरुण सोबती को यूके की इस्टर्न आई मैग्जीन मे 3RD सैक्सिएस्ट मैन की रैंकिंग दी थी, जो कि किसी टीवी एक्टर को मिलना बेहद मुश्किल है। साथ ही 2017-2018 में गेजेट रिव्यू लिस्ट में मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरी पॉजिशन पर थे। 

लव लाइफ और फैमिली-

अब बात करते हैं बरुण की लव लाइफ के बारे में। बरुण ने 2010 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड पश्मीन मनचंदा से शादी की थी। दोनों स्कूल के समय से ही साथ थे। जून 2019 में बरुण के एक प्यारी सी बेटी सिफत के पापा बने हैं। बरुण सोबती की एक बहन रिचा अरोड़ा भी हैं।

नेट वर्थ-

बरुण पर एपिसोड 90 से 95 हजार रुपये लेते हैं। बात करे उनकी नेट वर्थ की तो वो 2020 के अनुसार करीब 30 करोड़ रुपये है। बरुण के पास 3 होंडासिटी कार है। बरुण के फेवरेट सितारे है आमिर खान और सोनाली बैद्रे। उन्हें फुटबॉल और क्रिकेट काफी पसंद है। उन्हें चाइनीज, इटेलियन और कांटिनेंनटल फूड काफी अच्छा लगता है। उनके फेवरेट डेस्टीनेशन की बात करे तो वो है मेलबर्न और मालदीप है। बरुण को बाइक का बेहद शौक है। वो अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds