Trump-Shehbaz Viral Moment: ट्रंप के इशारे पर खड़े हुए शहबाज, मंच पर गले मिलना और ‘सैल्यूट’ ने बढ़ाई सियासी हलचल

Nandani | Nedrick News Published: 20 फ़रवरी 2026, 02:55 PM Updated: 20 फ़रवरी 2026, 02:55 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Trump-Shehbaz Viral Moment: अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में आयोजित ‘Board of Peace’ कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक हलचल मचा दी। मंच पर मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के बीच हुई बातचीत और बॉडी लैंग्वेज चर्चा का केंद्र बन गई।

और पढ़ें: Afghanistan News: तालिबान का नया 90 पेज का क्रिमिनल कोड लागू, अफगान महिलाओं की आज़ादी पर फिर गहराया संकट

“Please stand up” और तुरंत खड़े हुए शहबाज (Trump-Shehbaz Viral Moment)

कार्यक्रम के दौरान जब ट्रंप भाषण दे रहे थे, तभी उन्होंने अचानक शहबाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए कहा, “Please stand up.” ट्रंप के इतना कहते ही शरीफ तुरंत अपनी सीट से उठ खड़े हुए। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो क्लिप्स में देखा जा सकता है कि शरीफ ने ट्रंप का गर्मजोशी से अभिवादन किया। एक क्षण ऐसा भी आया जब दोनों नेता गले मिलते नजर आए। मंच से नीचे उतरते समय शरीफ ने हाथ से एक छोटा-सा इशारा किया, जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ‘सैल्यूट’ बता रहे हैं। हालांकि यह औपचारिक सैन्य सलामी नहीं थी, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज को लेकर सोशल मीडिया पर “चाटुकारिता” जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा

अपने संबोधन में ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा, “पाकिस्तान और भारत, यह बहुत बड़ा इवेंट था। आप दोनों का बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi से बात की थी और मोदी इस पहल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने उनके चीफ ऑफ स्टाफ के सामने माना कि ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच एक संभावित युद्ध टल गया, जिससे करीब 25 मिलियन जानें बचीं। ट्रंप के मुताबिक उस समय हालात काफी तनावपूर्ण थे, “प्लेन गिराए जा रहे थे, 11 जेट गिराए गए, बहुत महंगे जेट।”

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों से साफ कहा था कि अगर मामला नहीं सुलझा तो वह ट्रेड डील नहीं करेंगे और 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप के अनुसार, जब आर्थिक नुकसान की बात सामने आई तो दोनों देश पीछे हटने को तैयार हो गए और एक समझौता हो गया।

पहले भी कर चुके हैं ट्रंप की तारीफ

‘Board of Peace’ की उद्घाटन बैठक में शहबाज शरीफ पहले ही ट्रंप की खुलकर सराहना कर चुके थे। उन्होंने ट्रंप को “शांति का आदमी” बताते हुए कहा था कि उनकी “डायनामिक लीडरशिप” के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित बड़ा टकराव टल सका।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पूरे घटनाक्रम के वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे कूटनीतिक शिष्टाचार बता रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरत से ज्यादा सम्मान दिखाने के रूप में देख रहे हैं।

और पढ़ें: Tarique Rahman News: बांग्लादेश में नई सरकार की तैयारी! गंगा जल संधि पर ‘राष्ट्रीय हित’ पहले, भारत पर भी जताई चिंता

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds