बंगाल में बीजेपी की उम्मीदों पर फिरेगा पानी? जानिए क्या कहते हैं पांच चुनावी राज्यों के Opinion Poll

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 09 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के साथ असम, पुडुचेरी, तमिनलाडु और केरल में वोटिंग के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। चुनावों को लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी है। इन राज्यों का सियासी पारा चरम पर हैं। सभी पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए एक दूसरे को कड़ी चुनौती देती हुई नजर आ रही हैं। 

वहीं इसी बीच विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ और सी वोटर का ओपनियिन पोल भी सामने आया। जिसमें ये बताया गया कि किस राज्य की सत्ता की चाबी कौन सी पार्टी के हाथों में लग सकती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस पोल के मुताबिक किस राज्य में किसकी सरकार बनने की संभावनाएं है… 

बंगाल में ममता की हैट्रिक?

सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की करते हैं। सबसे ज्यादा चर्चाओं में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव ही हैं। यहां सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बीजेपी कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल में अपने प्रदर्शन से उत्साहित अब राज्य में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिशों में हैं। 
लेकिन इस ओपिनियन पोल की मानें तो बंगाल में बीजेपी के सरकार बनाने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। दरअसल, ये ओपिनियन पोल बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की सरकार की वापसी की बात कह रहे हैं। TMC को 154 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया हालांकि इन चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन भी काफी दमदार रहेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में केवल 3 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी बीजेपी को इस बार 100 से ज्यादा सीटें मिलने की आंशका पोल में जताई गई। इसके अलावा कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को केवल 33 सीट मिलने का अनुमान है।

असम में NDA की बन सकती है सरकार

अब बात करते है असम की। जहां पर एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की संभावना इस ओपिनियन पोल के अनुसार NDA गठबंधन को 67 सीटे मिलने की आशंका है। वगीं UPA गठबंधन को 57 सीटें मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की थीं। जबकि कांग्रेस गठबंधन के खाते में 39 सीट गई थीं और अन्य ने 13 सीटें जीती थीं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा का 64 है। 

तमिलनाडु में  होगा सत्ता परिवर्तन?

तमिलनाडु की बात करें तो यहां पर सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। इस बार तमिलनाडु में AIADMK और बीजेपी को झटका लग सकता है। राज्य में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान इस ओपनियिन पोल में जताया गया। ओपिनियन पोल के मुताबिक तमिलनाडु की 234 सीटों में से 158 सीट DMK-कांग्रेस गठबंधन के खाते में जा सकती हैं। जबकि AIADMK-बीजेपी गठबंधन 65 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। 2016 में AIADMK-बीजेपी गठबंधन को 136 सीटें मिली थीं। 

केरल और पुडुचेरी का भी जान लें अनुमान

सर्वे के मुताबिक लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के हाथों में दोबारा से केरल की सत्ता जा सकती है। LDF140 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को 56 सीटों मिल सकती है। वहीं केरल में बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही है। 

30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी के संकेत ओपनियिन पोल में मिल रहे हैं। पुडुचेरी में NDA को 16 से 20 सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं UPA गठबंधन 13 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है।  

कब कहां पर होंगे चुनाव?

बात अगर इन विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की करें तो पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग होगीं। जिसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। आखिरी चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होगीं। असम में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 27 मार्च को होगी, दूसरे चरण 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे, जिसके लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। सभी चुनावों के नतीजे 2 मई को आएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds