Tejasswi Prakash Lifetsyle: कैसे टेलीविजन का पॉपुलर फेस बनीं तेजस्वी प्रकाश? डालिए एक्ट्रेस के सफर पर एक नजर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 18 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। नागिन 6 एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 की विनर रहीं तेजस्वी ने कम समय में ही टेलीविजन इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। अपनी खूबसूरती और टैलेंट से तेजस्वी लाखों लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। आज हम अपने इस वीडियो में लेकर आए हैं तेजस्वी प्रकाश की जर्नी से जुड़ी कुछ Interesting बातें। तेजस्वी कैसे टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा बनीं, उनके सफर पर आइए डालते हैं एक नजर….

तेजस्वी की पर्सनल लाइफ 

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को सऊदी अरब में हुआ। तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर हैं। उनकी फैमिली और फैंस प्यार से उन्हें Teju भी कहकर बुलाते हैं। तेजस्वी के पिता  प्रकाश वायंगंकर हैं और उनके भाई का नाम प्रतीक वायंगंकर है।

करियर

 तेजस्वी मुंबई में पली-बढ़ी। मुंबई यूनिवर्सिटी से उन्होंने  Electronic & Telecommunication में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। बचपन से ही तेजस्वी को एक्टिंग से लगाव था। वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थीं। जब तेजस्वी ग्रेजुएशन कर रही थीं, तब उन्होंने एक मुंबई की फ्रेश फेस नाम के एक Competition में हिस्सा लिया था, जिसे जीतने में भी कामयाब रही। 

इसके बाद से ही तेजस्वी को ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। तेजस्वी ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थीं। सबसे पहले वो Life Ok के सीरियल 2612 में नजर आई। फिर 2013 में तेजस्वी ने संस्कार- धरोहर अपनों की टीवी सीरियल में काम किया। यहां से तेजस्वी को इंडस्ट्री में एक पहचान मिलनी शुरू हो गई थी। 

2015 में तेजस्वी कलर्स टीवी के सीरियल स्वरागिनी में नजर आई। इसमें उन्होंने रागिनी गडोदिया का किरदार निभाया था। 2017 में उन्होंने पहरेदार पिया की में काम किया। तेजस्वी का ये सीरियल काफी कंट्रोवर्सी में रहा था। 18 साल की लड़की की 9 साल के लड़के के साथ शादी दिखाने पर काफी विवाद हुआ। कंट्रोवर्सी इतनी बढ़ गई कि सीरियल को बंद तक करना पड़ा था। 

इसके बाद तेजस्वी वो रिश्ता लिखेंगे हम नया, सिलसिला बदलते रिश्तों का, और कर्ण संगिनी जैसे सीरियल में नजर आई। इन दिनों वो एकता कपूर के मशहूर सीरियल नागिन 6 में नजर आ रही हैं।  

तेजस्वी ने कई रिएलिटी शोज भी किए हैं, जिनमें किचन चैंपियन 5, कॉमेडी नाइ्ट्स लाइव, खतरों के खिलाड़ी 10 शामिल रहे। इसके अलावा तेजस्वी ने सबसे फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया और वो इसकी विनर भी बनीं। इसके साथ ही तेजस्वी ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया। 

लव लाइफ 

अब बात करते हैं तेजस्वी की लव लाइफ के बारे में। तेजस्वी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। खबर हैं कि तेजस्वी, एक्टर करण कुंद्रा के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करण और तेजस्वी की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 15 से ही हुई थी। यहीं वो मिले और उनका प्यार परवान चढ़ा। करण कुंद्रा से पहले तेजस्वी का नाम शिविन नारंग के साथ भी जुड़ चुका है। ‘खतरों के खिलाड़ी-10’ में तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग के अफेयर की चर्चा हुई थीं। सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी TeVin के नाम से वायरल भी हुई थी। 

नेट वर्थ

तेजस्वी प्रकाश के नेट वर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 11 से 15 करोड़  हैं। बिग बॉस 15 की विनर बनने पर तेजस्वी को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। वहीं इसके अलावा भी उन्होंने बिग बॉस के घर में रहने के लिए मोटी रकम चार्ज की। उन्हें हर हफ्ते 10 लाख रुपये मिले थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds