तांत्रिक ने नाबालिग पर काला साया बताकर की रेप की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 19 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने लड़की पर बुरा साया बताकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो और उनकी बेटी घर पर थी। उनके घर पर कथित तांत्रिक बाबा आया और उसने बेटी पर बुरा आत्मा का साया है बताकर मां को बाहर भेज दिया। जिसके बाद बाबा ने नाबालिग के साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने पर वो उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। 

पंचायत ने की थी मामले को सुलझाने की कोशिश

बता दें कि ये घटना तकरीबन एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। मामले को पंचायत की ओर से सुलझाने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज करने पर जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही थी। लेकिन हिम्मत जुटाकर पीड़त परिवार ने केस दर्ज कराया। 

आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी

मामले में पुलिस ने नानपुर के पोखरैरा गांव के निवासी और मुख्य आरोपी सनाउल रहमान उस्मानी उर्फ बाबा, अकीलउर रहमान उर्फ नोमानी और मोहम्मद जमाली समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

ये है बड़ा सवाल

देश के कई हिस्सों में लगातार रेप के केस बढ़ते ही जा रहे है। जिसके चलते महिलाएं आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करती है। महिलाओं के प्रति बढ़ती वारदातें पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा सवाल है। आखिर देश में ऐसी वारदातें कब तक खत्म होंगी? पुलिस और प्रशासन कब कड़े और सख्त नियम के तहत आरोपियों की बुलंदियों पर लगाम कसेंगी?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds