आखिरी वक्त तक Sidharth के साथ थीं Shehnaz, उनकी गोद में ही ली थी आखिरी सांसें!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 03 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गुरुवार का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत भारी रहा। टीवी का एक चमकता हुए सितारे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोंर कर रख दिया। किसी के लिए भी ये यकीन करना आसान नहीं कि सिद्धार्थ अब हमारे बीच में नहीं रहे। 40 साल की कम उम्र में सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आना और उनका यूं दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए बड़ा झटका था। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी और वो दिखने में एकदम फिट लगते थे। ऐसे में उनके साथ जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। 

सिद्धार्थ के काफी करीब थीं शहनाज

सिद्धार्थ के जाने से सबसे बड़ा झटका परिवार के बाद अगर किसी को लगा होगा, तो वो उनकी सबसे खास दोस्त शहनाज कौर गिल ही होगीं। शहनाज और सिद्धार्थ के बीच जो रिश्ता था, वो किसी से छिपा नहीं। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप में होने की बात को नकारते थे, लेकिन साफ तौर पर ये देखने को मिल जाता था कि इनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। 

शहनाज कई बार सिद्धार्थ को अपनी फैमिली बता चुकी हैं। दोनों कुछ दिन पहले ही बिग बॉस OTT और डांस दिवाने में एक साथ नजर आए थे। तब सिद्धार्थ और शहनाज के बीच वही कैमिस्ट्री दिख रही थीं, जो बिग बॉस के दिनों में नजर आती थीं। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे थे। तब किसी को ये अंदाजा नहीं था कि वो कुछ दिन बाद अपने प्यारे सिडनाज को फिर कभी साथ नहीं देख पाएंगे। 

शहनाज की फैंस को सता रही चिंता

सोशल मीडिया इस वक्त सिद्धार्थ को नम आंखों से याद करता आ रहा है। साथ ही साथ सिडनाज के फैंस को शहनाज की भी काफी फ्रिक हो रही हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज के क्या हाल है, ये सिडनाज के फैंस जानना चाहते है। 

सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल के पिता ने बीते दिन एक चैनल से बातचीत में बताया था कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं। वहीं अब शहनाज गिल को लेकर और भी खबरें सामने आ रही है, जिससे पता चल रहा है कि सिद्धार्थ की मौत का उनको कितना बड़ा झटका लगा। 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जब सिद्धार्थ की मौत हुई, तो उनके साथ शहनाज भी वहां मौजूद थीं। सिद्धार्थ उनकी गोद में ही सिर रखकर सोए थे और उन्होंने शहनाज की गोद में ही दम तोड़ दिया। 

ये हुआ था उस रात!

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे लोगों और अन्य जगहों से मिली जानकारी के मुताबिक शहनाज सदमे में हैं और उन्हें इस बात का बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ अब दुनिया में नहीं रहे। 

बताया ये भी जा रहा है कि बुधवार रात को जब सिद्धार्थ साढ़े 9 बजे के करीब अपने घर वापस लौटे थे, तो उनको बेचैनी की शिकायत थीं। तब घर पर सिद्धार्थ के साथ उनकी मां और शहनाज भी मौजूद थीं। उन्होंने तब सिद्धार्थ को पहले नींबू पानी दिया और फिर आराम महसूस कराने के लिए आईसक्रीम खिला, लेकिन तब बी सिद्धार्थ को आराम नहीं मिला। उनको दोबारा सीने में दर्द और बेचैनी हुई। तब उनकी मां और शहनाज ने उसने आराम करन को कहा। 

शहनाज की गोद में ही सो गए थे सिद्धार्थ और फिर…

रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ बेचैनी और दर्द की वजह से सो नहीं पा रहे थे। तो उन्होंने शहनाज से वहीं पर रुकने और पीठ थपथपाने को कहा। रात करीब डेढ़ बजे सिद्धार्थ शहनाज की गोद में ही सो गए थे। इसके बाद शहनाज की भी आंख लग गई। सुबह 7 बजे के करीब जब शहनाज उठीं, तो उन्होंने देखा कि सिद्धार्थ पूरी रात एक ही पोजिशन में सोते रहे। शहनाज ने तब सिद्धार्थ को उठाने की कोशिश की, तो उन्हें कोई हलचल नहीं दिखीं। ये देखकर वो हैरान हो गई और घबरा गईं। आनन-फानन में शहनाज 15वें फ्लोर से 5वें फ्लोर पर गई, जहां सिद्धार्थ की फैमिली रहती है। उन्होंने सिद्धार्थ की बहनों को बुलाया और फिर तुरंत ही फैमिली डॉक्टर को फोन किया गया। डॉक्टर ने घर आकर उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल लेकर जाया गया था। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल आने से पहले ही उनकी मौत हो गई थीं। सिद्धार्थ को गुरुवार को 3 घंटों तक पोस्टमार्टम भी किया गया। वहीं आज उनका अंतिम संस्कार होगा। सिद्धार्थ भले ही हमसे दूर चले गए हो, लेकिन वो अपने चाहने वालों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds