स्कैम 1992 के बाद अब आएगी SCAM 2003…जानिए किस घोटाले पर आधारित होगी इस वेब सीरीज की कहानी ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 04 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

2020 में हर्षद मेहता पर बनी वेब सीरीज स्कैम 1992 ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। लोगों ने इस वेब सीरीज को जमकर सराहा था। इसकी कहानी और वेब सीरीज में किरदारों की दमदार एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई। स्कैम 1992 के बाद अब एक और घोटाले वेब सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज को भी हंसल मेहता ही बनाएंगे। 

स्कैम फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए सोनी लिव ने दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया। इसका नाम ‘स्कैम 2003- द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी’ है। सीरीज की कहानी को जर्नलिस्ट संजय सिंह की बुक ‘रिपोर्टर की डायरी’ से लिया गया। बता दें कि उस दौरान संजय सिंह ने घोटाले की स्टोरी को ब्रेक किया था। ये सीरीज 2022 में आएगी। 

20 हजार करोड़ का घोटाला

जिसका मतलब है कि अब एक और घोटाले की कहानी वेब सीरीज के जरिए लोगों के सामने आएगी। ये घोटाला 20 हजार करोड़ रुपये का था, जिसका मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी था। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कर्नाटक के खानपुर में जन्मे एक व्यक्ति ने कैसे इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया।

कौन था अब्दुल करीम तेलगी?

तेलगी ने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आई, तो फल और सब्जी बेचना शुरू किया। लेकिन बाद में उसने अपना दिमाग गलत कामों में लगना शुरू कर दिया। अब्दुल करीम तेलगी ने नकली स्टांप पेपर बनाने का काम भी शुरू कर दिया। वो नकली पासपोर्ट बनाकर लोगों को ठगने लगा।

इस घोटाले के तार 16 राज्यों में जुड़े थे। साल 2001 में तेलगी अजमेर से गिरफ्तार हुआ था। 20 हजार करोड़ के घोटाले को लेकर उसको 30 साल की सजा सुनाई गई और 202 करोड़ का जुर्माना भी लगा। वो बेंगलुरु की जेल में सजा काट रहा था। साथ में तेलगी के साथियों को भी 6-6 साल की सजा हुई थीं। 26 अक्टूबर 2017 को अब्दुल करीम तेलगी की मौत हो गई। इस घोटाले की आंच सरकारी अफसर और नेताओं तक आई थीं। अब सीरीज में इस पूरे घोटाले की कहानी ही दिखाई जाएगी। 

बन चुकी है फिल्म, लेकिन नहीं हुई रिलीज

वैसे स्टांप पेपर घोटाले को लेकर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम था ‘मुद्रांक :द स्टैम्प (Mudrank: The Stamp)। फिल्म 2008 में बनकर तैयार हुई, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई। दरअसल, तेलगी ने मूवी की रिलीज पर रोक लगाने के लिए केस फाइल किया था। उसने कहा था कि मूवी में दिखाएं तथ्यों से कानूनी कार्रवाई में बाधा आ सकती है। जिसके चलते ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। 

इस वेब सीरीज की स्टार कास्ट अभी सामने नहीं आई। स्कैम 1992 में तो प्रतीक मेहता ने कमाल की एक्टिंग की थीं, जिसे खूब पसंद भी किया गया। अब स्कैम 2003 के लिए हंसल मेहता किस स्टार कास्ट को फाइनल करते हैं, ये देखने वाली बात होगीं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds