Trending

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सलाह के वजह से ही सुख-शांति से चल रहा है सैफ-करीना का रिश्ता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 24 Jan 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने से कम या ज्यादा उम्र की एक्टर-एक्ट्रेस का डेट किया और शादी भी की और इस दौरन ये लोग खूब चर्चा में रहे. वहीं बॉलीवुड में सैफ और करीना भी एक ऐसा कपल है जब एक्टर अपनी दूसरी शादी तो एक्ट्रेस अपने से बड़ी उम्र के एक्टर के साथ डेट करने और शादी करने को लेकर चर्चा में रही. जहाँ इन दोनों स्टार्स के रिश्ते की चर्चा खूब हुई तो वहीँ बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस ने इस जोड़े को एक सलाह दी थी जो एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान को दी और आज इस सलाह की वजह से ही सैफ और करीना का रिश्ता ठीक-ठाक चल रहा है.

 Also Read- विनोद राठौड़ के इस हिट गाने के लिए आपस में भिड़ गए थे ऋषि कपूर और शाहरुख खान.

जब सैफ करीना को कर रहे थे डेट 

फिल्म ‘हम तुम’, ‘तारा रम पम’,‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ जैसी फिल्मों में समें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी ने साथ काम किया था. जहाँ इन दोनों की जोड़ी परदे पर हिट रही तो वहीं रियल लाइफ में भी ये दोनों अच्छे दोस्ती है और इसी दोस्ती के दौरान रानी ने सैफ को एक सलाह दी और ये सलहा उन्होएँ तब दी जब सैफ करीना को डेट कर रहे थे.

दरअसल, टाटा प्ले बिंज के ‘नाउ बिंजिंग’ के शो में जब सैफ अली खान से उनकी करीना कपूर संग शादी और लव स्टोरी के बारे में पूछा गय तब उन्होंने रानी मुखर्जी को जिक्र करते हुए कहा कि जब वो करीना को डेट कर रहे थे तब एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने उन्हें सलाह दी थी.

रानी ने दी सैफ को ये सलाह 

rani and saif 1
Source- Google

सैफ ने कहा, ‘ रानी मुखर्जी वाकई में बेहद अमेंजिंग हैं. उनके साथ खास दोस्ती का मैं पहले से एंजॉय करता हूं. हमारी दोस्ती के खातिर ही उसने मुझे एक खास सलाह दी थी, जब हम शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने कहा था, ‘चलो बिना रुके तेजी से शूट करें और इसे खत्म करें और एक दिन की भी छुट्टी न लें’ और उन्होंने यह भी कहा कि ‘ओह, तुम करीना के साथ बाहर जा रहे हो, मैं बहुत खुश हूं.’

इसी बीच ‘रानी ने कहा, मैं तुम्हें कुछ सलाह दूंगी, बस इसे घर में दो हीरो के रूप में सोचें. और सैफ इस सलाह को समझ गये और सैफ ने शो के दौरान बताया कि अब जब मैं उनकी उस सलाह पर पर वापस जाता हूं. तो मेरा दिल पिघल जाता है. सैफ ने ये भी बताया कि कुछ अलग ही महसूस होता है.यह दो लोग हैं जो समान हैं जो घर की स्वच्छता और पवित्रता में योगदान दे रहे हैं. जब एक काम कर रहा होता है तो दूसरा बच्चों के साथ काम कर रहा होता है’. सैफ ने आगे कहा, ‘ वाकई मैं इसे समझता हूं, यह वास्तव में शानदार सलाह थी. रानी के कहने का मतलब यह था कि बस हर किसी को समानता का सम्मान मिलना चाहिए.

सैफ ने की थी 10 साल छोटी करीना से शादी

saif and kareena 1 

आपको बता दें, सैफ ने दूसरी शादी एक्ट्रेस करीना कपूर से की थी तो वहीं पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी लेकिन इस शादी सिर्फ 13 साल ये दोनों अलग हो गए. वहीं इस शादी के खत्म होने के बाद सैफ अली खान ने 10 साल छोटी करीना से साल 2012 में शादी रचा ली थी.

Also Read- अपने प्यार को पाने के लिए इन 5 बॉलीवुड सितारों ने कबूल कर लिया था इस्लाम धर्म.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds