रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं Babita Ji और Tappu? सोशल मीडिया पर फैली खबर और लोग बनाने लगे फनी Memes

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 09 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

तारक मेहता का उल्टा चश्मा…पिछले 12-13 सालों से ये सीरियल लोगों का एंटरटेनमेंट का जिम्मा उठाए है। इस सीरियल को पसंद करने वाले लोग आपको कई घर में मिल जाएंगे। सीरियल में हर किरदार एक दूसरे से अलग है और उसकी अपनी ही खासियत है। यही वजह है कि तारक मेहता दर्शकों के फेवरेट सीरियल में से एक बना हुआ है। 

मुनमुन-राज की डेटिंग की खबरें

वैसे तो शो में कई खास बातें है, लेकिन दर्शकों को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आती है, वो जेठालाल और बबीता जी की कैमिस्ट्री। जेठालाल जिस तरह से बबीता जी के साथ फ्लर्ट, वो दर्शकों को खूब भाता है। भले ही सीरियल में लोगों को जेठालाल-बबीता जी की जोड़ी खूब पसंद हो, लेकिन बात अगर रियल लाइफ की करें तो इसमें तो कुछ अलग ही कहानी चल रही है। 

मुनमुन से 9 साल छोटे हैं राज

शो के किरदारों से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है, जिसमें बारे में अगर आपको मालूम चलेगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं कि तारक मेहता की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता और सीरियल में जेठालाल के टप्पू यानी राज अनादकट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईटाइम्स में छपी खबर के मुताबिक राज और मुनमुन रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन खबरों पर ना तो राज और ना ही मुनमुन की तरफ से कुछ कहा गया है। यहां ये भी बता दें कि राज, मुनमुन से 9 साल छोटे हैं। राज 24 साल के हैं, तो वहीं मुनमुन 33 की। बताया जा रहा है कि इन दोनों का अफेयर काफी लंबे समय से चल रहा है। 

दरअसल, बहुत दिनों में राज और मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट से इसके इशारे भी मिल रहे थे। जिसके चलते यूजर्स अक्सर ही उनसे पूछते नजर आते थे कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है। अब ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है। 

लोग यूं लेते नजर आ रहे मजे

जैसे ही ये खबर सामने आई कि मुनमुन दत्ता राज के साथ रिलेशन में है, सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल गई और लोग इसमें पर खूब फनी-फनी मीम्स भी बनाने लगे। देखिए किस तरह से लोग इस पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।   

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds