IPL 2021 RCB Full Schedule: कोहली ब्रिगेड का कब और कहां, किस टीम से होगा टक्कर…जानें पूरा लेखा-जोखा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 07 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

IPL के 14वें सीजन का शुभारंभ 9 मार्च से होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI VS RCB IPL 2021) के बीच खेला जाएगा। इस बार सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण इस बार IPL के सारे मैच खाली स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। सभी टीमें प्रैक्टिस में लगी हुई हैं। 

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम अभी तक एक बार भी IPL ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। कोहली के नेतृत्व में RCB फाइनल में जरुर पहुंची है लेकिन टीम को हार ही मिली है।

सभी टीमें खेलेंगी 14 लीग मैच

इस सीजन में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली RCB का पहला मुकाबला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से होने वाला है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस 5 बार IPL ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में सीजन के पहले ही मैच में RCB को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। मुंबई के पास खतरनाक खिलाड़ियों की भरमार है और इसे IPL की सबसे संतुलित टीमों में से एक माना जाता है। 

ऐसे में कोहली एंड कंपनी पहले ही मैच में मुंबई का मुकाबला कैसे कर पाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बार भी सभी टीमें 14 मुकाबले खेलेंगी और इन लीग मैचों के परफॉरमेंस ही डिसाइड करेंगे कि कौन सी टीम आगे का सफर तय करेगी। RCB की उम्मीदें भी इन 14 मुकाबलों के परफॉर्मेंस पर टिकी हुई है। 

RCB का प्रदर्शन उनके घरेलू मैदान चिन्ना स्वामी स्टेडियम बैंगलोर में बेहतरीन रहा है लेकिन इस सीजन में टीम एक भी मैच अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेल पाएगी। कोहली की कप्तानी में टीम को कोलकाता में पांच मुकाबले खेलने हैं। जबकि अहमदाबाद में चार, चेन्नई में तीन और मुंबई में दो मैच खेलने हैं। (RCB schedule for IPL 2021)

RCB का शेड्यूल IPL 2021

तारीखVSमैदान
9 अप्रैलमुंबई इंडियंसचेन्नई
14 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबादचेन्नई
18 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई
22 अप्रैलराजस्थान रॉयल्समुंबई
25 अप्रैलचेन्नई सुपरकिंग्समुंबई
27 अप्रैलदिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद
30 अप्रैलपंजाब किंग्सअहमदाबाद
3 मईकोलकाता नाइट राइडर्सअहमदाबाद
6 मईपंजाब किंग्स

अहमदाबाद

9 मई सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता
14 मई दिल्ली कैपिटल्सकोलकाता
16 मईराजस्थान रॉयल्सकोलकाता
20 मईमुंबई इंडियंसकोलकाता
23 मईचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds