शिवाजी महाराज पर ऐसा क्या बोल गए धीरेंद्र शास्त्री की भड़क उठे रितेश देशमुख, बोले—ये बर्दाश्त नहीं| Shivaji Maharaj Controversy

👤 Nandani | Nedrick News 📍 Maharashtra 🕒 Published: 27 अप्रैल 2026, 09:28 AM 🔄 Updated: 27 अप्रैल 2026, 09:28 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Shivaji Maharaj Controversy: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान ने देशभर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामला छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा है, जिस पर टिप्पणी करने के बाद मराठी समुदाय में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे पर अभिनेता रितेश देशमुख भी खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने बाबा के बयान की कड़ी आलोचना की है।

और पढ़ें: मस्जिद में महिलाओं की नमाज अनिवार्य या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में गूंजा सवाल | SC on Women Namaz right

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और वे आराम करना चाहते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराज ने अपना मुकुट रामदास स्वामी के पास रख दिया था। बाबा के इस बयान को कई लोगों ने ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई है। खासकर मराठी समाज के लोगों में इसे लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है।

रितेश देशमुख का तीखा रिएक्शन | Shivaji Maharaj Controversy

इस विवाद पर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर मराठी भाषा में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बाबा के बयान को “तोड़-मरोड़ कर पेश की गई बकवास” करार दिया। रितेश ने साफ कहा कि शिवाजी महाराज की विरासत को छोटा दिखाने वाली किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रितेश ने लिखा कि वे खुद शिव-भक्त हैं और उनके लिए शिवाजी महाराज किसी आराध्य देव से कम नहीं हैं। ऐसे में उनके बारे में गलत बातें सुनना स्वाभाविक रूप से आक्रोश पैदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराज का नाम और उनका गौरव हमेशा अटल रहेगा।

“सम्राटों के सम्राट” बताकर जताया गर्व

रितेश ने अपने पोस्ट में शिवाजी महाराज का उल्लेख बेहद सम्मान के साथ किया। उन्होंने उन्हें “सम्राटों का सम्राट” और “सिंहासन का स्वामी” बताया। साथ ही लिखा कि जैसे सह्याद्रि पर्वत अडिग हैं, वैसे ही शिवाजी महाराज का नाम भी सदियों तक अटल रहेगा।

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग उनके इस रुख की तारीफ कर रहे हैं और समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।

‘राजा शिवाजी’ फिल्म पर भी चर्चा तेज

इस पूरे विवाद के बीच रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म राजा शिवाजी भी सुर्खियों में आ गई है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें रितेश खुद छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है। यह जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की पेशकश है। हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है।

इमोशनल हुए रितेश और जेनेलिया

ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश और जेनेलिया दोनों भावुक नजर आए। रितेश ने इस फिल्म को अपने सपनों का प्रोजेक्ट बताया और अपनी पत्नी का खास धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे सफर में जेनेलिया का साथ बेहद अहम रहा और उनके बिना यह फिल्म बनाना आसान नहीं था।

विवाद के बीच बढ़ी फिल्म की उत्सुकता

अब 1 मई को रिलीज होने वाली ‘राजा शिवाजी’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। शिवाजी महाराज का जीवन और संघर्ष हमेशा से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। ऐसे में रितेश देशमुख की यह फिल्म मराठा इतिहास को एक बड़े श्रद्धांजलि के तौर पर देखी जा रही है।

और पढ़ें: स्टार्टअप्स पर हमले क्यों? लेंसकार्ट विवाद से लेकर विदेश पलायन तक AAP नेताओं ने उठाए बड़े सवाल| Lenskart controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds