Rhea Chakraborty comeback: सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री ने किया था बायकॉट, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने किया कमबैक

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 04 फ़रवरी 2026, 10:07 PM Updated: 04 फ़रवरी 2026, 10:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rhea Chakraborty comeback: 14 जून 2020, ये वो तारीख हैं जब भारत समेत पूरी दुनिया कोविड 19 महामारी की मार झेल रहा था इसी बीच खबर आई थी बॉलीवुड के उभरते सितारे और करोड़ो दिलों पर राज करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली, इस एक खबर सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की लाइफ में जो उथल पुथल मचाई थी, उससे भी सभी वाकिफ है। ड्रग्स का केस, और महीनों की जेल, रिया का करियर लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

सुशांत की मौत का इल्जाम रिया के सर

तमाम विवादों के बाद रिया जेल से तो आजाद हो गई लेकिन सुशांत की मौत का इल्जाम उनके सिर से नहीं हटा। आखिरकार इन विवादों के जाल से निकल कर रिया चक्रवर्ती फिर से अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रही है। जी हां रिया चक्रवर्ती को लेकर नई अपडेट आई है।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स स्कैंडल में फंसने को लेकर पूरे बॉलीवुड यहां तक कि सुशांत के फैंस ने भी बड़े स्तर पर रिया चक्रवर्ती का बॉयकॉट किया था, लेकिन करीब 7 सालों तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद रिया चक्रवर्ती फिर से कमबैक करने जा रही है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग

जिसकी अनाउंसमैंट ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट पर की गई थी, जहां खुद रिया चक्रवर्ती भी मौजूद थी। रिया ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग  सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आने वाली है। जिसमें रिया के साथ साथ विजय वर्मा और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले है।

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकांट पर इसका फर्स्ट पोस्टर और टीजर भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने हाथ जोड़े एक इमोजी शेयर करते हुए लिखा- नया खून पुराने पैसों से मिला. जब इतनी ताकत दांव पर हो, तो फैमिली और बिजनेस की लाइनें धुंधली पड़ जाती हैं… इस सीरिज में और भी कई दिग्गज सितारे नजर आ रहे है जिसमें मधु काफी लंबे समय के बाद हिंदी फिल्मों में स्क्रीन पर नजर आने वाली है, तो वहीं कंवलजीत सिंह, आपरा मेहता, नंदीश संधू, जैसे सितारे भी है।

अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और ट्रू स्टोरी फिल्म्स

इस शो के टीजर में रिया को काफी कम स्पेश मिला है लेकिन रिया का लुक काफी अट्रेक्टिव है। इस शो को इसे हंसल मेहता और नीरेन भट्ट ने बनाया है, और हंसल मेहता शो के डायेरेक्टर भी है। जबकि दीपाली गुप्ता ने इस कहानी को लिखा है। सीरिज अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और ट्रू स्टोरी फिल्म्स के प्रोडक्शन के तले बनी है।

शो फैमिली बिजनस, बिजनस वर्ल्ड के कुछ ऐसे रंगो को दिखाने वाला है, जो अक्सर लोगो से छिपे रहते है। हालांकि टीजर में शो के रीलिज की डेट नहीं बताई गई है। लेकिन रिया का वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है, इस कमबैक को रिया की हिम्मत की मिसाल कहा जा रहा है।

रिया को क्लोजर रिपोर्ट देते हुए क्लीन चिट दे दी

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद रिया पर ड्रग्स स्कैंडल में फंसे होने के मामले में 5 सालो तक केस चला था, लेकिन 2025 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने रिया को क्लोजर रिपोर्ट देते हुए क्लीन चिट दे दी थी,  हालांकि ये साल रिया के लिए काफी संघर्षपूर्ण थे, लेकिन रिया ने बेहद शांति से इस संघर्ष को जिया और आखिरकार वो फिर से मजबूती के साथ खड़ी होने के लिए तैयार है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds