जब Sidharth से बोलीं थी रश्मि- मरता पड़ रहेगा, तो देखूंगी भी नहीं…पुराने वीडियो को लेकर हो रही ट्रोल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 05 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत से हर किसी को बहुत बड़ा झटका लगा। सिद्धार्थ के परिवार, दोस्त और फैंस के लिए अब तक ये मानना मुश्किल हो रहा है कि सिद्धार्थ अब हमारे बीच नहीं रहे। हर किसी ने सिद्धार्थ को नम आंखों के साथ विदाई दीं। 

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टीवी एक्टर्स रश्मि देसाई को भी उतना ही गहरा धक्का लगा, जितना बाकी लोगों को। रश्मि देसाई भी सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी थी। 

सिद्धार्थ की मौत के बाद ट्रोल हो रही रश्मि!

लेकिन इस बीच रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रही हैं। इसके पीछे की वजह है बिग बॉस 13 के दौरान रश्मि की सिद्धार्थ को लेकर कही गई एक बात। बिग बॉस 13 के एक एपिसोड में रश्मि ने लड़ाई के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बेहद ही कड़वे बोल कह दिए थे। तब उन्होंने कहा था- ‘मरता पड़ा रहेगा ना, मैं पानी का गिलास साइड पर रखकर निकल लूंगी मैं। देखूंगी भी नहीं।’

अब सिद्धार्थ की मौत के बाद रश्मि की ये बात बोलते हुए पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर लोग उन्हें काफी कुछ सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जो लव-हेट का रिलेशनशिप था, उसके बारे में तो हम सभी जानते हैं। दोनों ने साथ में ‘दिल से दिल तक’ में काम किया था। इस शो के दौरान ही दोनों के बीच लड़ाई हो गई थीं, जिसकी आंच बिग बॉस तक भी पहुंचती हुई दिखाई दी थीं। 

बिग बॉस 13 में होती थीं दोनों की खूब लड़ाई

रश्मि-सिद्धार्थ दोनों साथ में बिग बॉस 13 का हिस्सा बने थे। यहां भी इन दोनों के बीच काफी लड़ाईयां, झगड़े हुए, जिसने कई बार हदें भी पार कर दीं। एक बार तो रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर कॉफी तक फेंक दी थीं, जिसके बाद घर में खूब हंगामा मचा था। ऐसे ही एक बार गुस्से में रश्मि ने सिद्धार्थ के लिए ये बातें बोली थीं। अब इसको लेकर ही लोग उन्हें टारगेट करते हुए खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। 

लोग जमकर सुना रहे खरी खोटी

एक यूजर ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा- ‘रश्मि को कोई अटेचमेंट नहीं है सिड से। पता नहीं क्या दिखाने गई थी। मैं उसे तब ही नापसंद करना शुरू कर दिया था, जब उसने सिड से कहा था कि मरता पड़ेगा रहेगा ना तो पानी भी नहीं दूगीं। बद्दुआ लग गई मेरे सिड को।’

जब Sidharth से बोलीं थी रश्मि- मरता पड़ रहेगा, तो देखूंगी भी नहीं...पुराने वीडियो को लेकर हो रही ट्रोल! — NEDRICK NEWS

वहीं एक दूसरे यूजर ने ट्वीट कर कहा- ‘इन लोगों को मीडिया के सामने दिखावा करना था और इन्होंने वही किया। मैं रश्मि की बात को भूली नहीं हूं।’

जब Sidharth से बोलीं थी रश्मि- मरता पड़ रहेगा, तो देखूंगी भी नहीं...पुराने वीडियो को लेकर हो रही ट्रोल! — NEDRICK NEWS

एक और यूजर ने लिखा- ‘किसी के लिए कभी बुरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि कब वो शब्द सच हो जाएं, जुबान पर सरस्वती आ जाए, ये किसी को पता नहीं होता।’

जब Sidharth से बोलीं थी रश्मि- मरता पड़ रहेगा, तो देखूंगी भी नहीं...पुराने वीडियो को लेकर हो रही ट्रोल! — NEDRICK NEWS

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds