विदेशों में भी गूंजेगा ‘जय श्रीराम’, अमेरिका के 1100 मंदिरों में मनाया जायेगा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 20 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाले है. जहाँ इस समारोह में देश के दिग्गज शामिल होंगे तो वहीं इस प्राण प्रतिष्ठा का जश्न भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मनाया जाएगा. दरअसल, अमेरिका में इस प्राण प्रतिष्ठा को भव्य जश्न के रूप में मनाने की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं. यह समारोह 7 दिनों तक चलेगा और  इस दौरान 1100 मंदिरों में इस प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जाएगा.

Also Read- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई हस्तियों को मिला निमंत्रण, VVIP और संतों समेत 7 हज़ार लोग होंगे शामिल. 

अमेरिका में मनाया जायेगा राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न 

जानकारी के अनुसार, अमेरिका के मंदिरों का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के मंदिर अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर उत्तरी अमेरिका में सप्ताहभर चलने वाले समारोह की तैयारी कर रहे हैं. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि,’यह हमारा सौभाग्य और हमारे लिए आशीर्वाद है कि हम इस घटना का हिस्सा हैं और हमारे सपनों का मंदिर सदियों के इंतजार और संघर्ष के बाद तैयार हो रहा है.

इसी के साथ अमेरिका की हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद (HMEC) की तेजल शाह ने बताया कि अमेरिका और कनाडा में हर किसी की भावनाएं राम मंदिर को लेकर काफी समर्पित हैं. श्रद्धा-भक्ति बनी हुई है और सभी अपने मंदिर में भगवान श्रीराम के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि HMEC संयुक्त राज्य अमेरिका में 1100 से ज्यादा हिंदू मंदिरों का नेतृत्व करता है.

वहीं तेजल शाह ने बताया कि उत्तरी अमेरिका के छोटे और बड़े मंदिरों में सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 15 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी की रात अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के लाइव प्रसारण के साथ समाप्त होगा. उन्होंने कहा कि अब तक की प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीद है कि हजारों हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

16 जनवरी से शुरू होंगे कार्यक्रम 

आपको बता दें, कि 22 जनवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान के रूप में शामिल होने वाले हैं. ऐसे में सारी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को नए मंदिर का शुभारंभ करेंगे और उनके ही हाथों रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. वहीँ राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर को लेकर कई जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ठीक 11 बजे रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे. फिर साढ़े 11 बजे तक भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचेंगे. वहीं  ट्रस्ट की ओर से अभिषेक के लिए 3,000 वीवीआईपी समेत 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है और ट्रस्ट ने देश भर से 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया है.

Also Read- राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने किया अनुरोध, प्राण प्रतिष्ठा में ना आए आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी. 

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds