Rajpal Yadav: वो एक फिल्म जिसने कॉमेडी किंग को बनाया रातों-रात बॉक्स ऑफिस का सुल्तान

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 17 मार्च 2026, 01:40 PM Updated: 17 मार्च 2026, 01:40 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rajpal Yadav: अभी हाल ही में फरवरी महीने में खबर आई थी बॉलीवुड के कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस के मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी, वो करीब एक हफ्ते तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में थे। राजपाल यादव पर कई सालो से ये केस चल रहा था, लेकिन वो पैसे नही लौटा पाये थे इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा था।

राजपाल यादव के बारे में जानकर उनके फैंस को काफी धक्का लगा था तो वहीं सोनू सूद जैसे दिग्गत सितारों ने उनकी मदद करने की भी बात कही थी, लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक वक्त ऐसा भी था जब राजपाल यादव को एक साथ 16 फिल्में मिली थी, वो भी उनकी एक फिल्म में अदाकारी देख कर…अपने इस लेख में हम राजपाल यादव के करियर की उस फिल्म के बारे में बात करेंगे.. साथ कैसे मैनेज किया राजपाल यादव ने इन 16 फिल्मों को।

राजपाल ने शो मुंगेरीलाल के हसीन सपने से डेब्यू किया

दरअसल राजपाल यादव ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग के गुर सीखे थे और सबसे पहले नेशनल टीवी के शो मुंगेरीलाल के हसीन सपने से डेब्यू किया था, और जल्द ही उन्हें मनोज वाजपेई और रविना टंडन की फिल्म शूल में छोटा सा कुली का रोल प्ले करने का मौका मिला था। लेकिन राम गोपाल वर्मा की ही एक फिल्म में निभाये उनके नेगेटिव कैरेक्टर ने उनके करियर को बुलंदियों पहुंचा दिया था। जी हां, साल 2000 में रामगोपाल एक थ्रिल ड्रामा फिल्म जंगल लेकर आये थे।

बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड मिला

इस फिल्म में फरदीन खान, उर्मिला मारतोंडर और मनोज वाजपेई मुख्य भुमिका में थे, जिसमें मनोज वाजपेई नेगेटिव रोल में थे लेकिन बावजूद उसके राजपाल यादव को Sansui Screen Award में बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड मिला था। इस फिल्म में राजपाल यादव ने सिप्पा का रोल प्ले किया था, फिल्म में वो डाकू चौधरी के खूंखार आदमियों में से एक बने है, जो एक महिला का सरेआम धीरे धीरे गला काट देते है।

ये सीन बेहद भयावाह था, जिसमें राजपाल किसी साइको किलर की तरह पेश आये थे… फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सबको प्रभावित किया.. जिसके कारण ही वो बेस्ट नेगेटिव अवार्ड भी जीत सकें थे। लेकिन उनकी एक्टिंग का जादू ऐसा चला कि मात्र 1 महीने में ही उन्होंने करीब 16 फिल्में साइन कर ली थी।

कौन सी थी ये 16 फिल्में

राजपाल यादव ने अपनी छवि बदल दी थी, उन्होंने थ्रिल या नेगेटिव कैरेक्टर करने के बजाये कॉमेडी को चुन लिया और कॉमेडी के जरिये ही नाम कमाने का फैसला किया। राजपाल यादव ने एक महीने के अंदर प्यार तूने क्या किया, कंपनी, दिल क्या करें, चोर मचाये शोर, भूल भुलैया, हंगामा लेडीज टेलर, गोलमाल, चुप चुप के, फिर हेरा फेरा जैसी जबरदस्त फिल्में साइन की थी। जिसमें कुछ सुपरहिट रही तो कुछ एवरेज रही थी, लेकिन इन फिल्मों में राजपाल यादव की अदाकारी ने जरूर सबको प्रभावित किया।

आज भले ही राजपाल यादव कुछ समय के लिए परेशान हो गए लेकिन अब भी वो पूरी तरह से फिल्मों में एक्टिव है। राजपाल यादव की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो भूत बंग्ला और वेलकम टू द जंगल में फिर से कॉमेडी करते नजर आने वाले है। वेल आपको राजपाल यादव किस रोल में ज्यादा पसंद है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds