गोविंदा की गिफ्ट शर्ट का रूमाल बनाकर नाक पोंछते थे राजकुमार, मजेदार है किस्सा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 13 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rajkumar Controversy in Hindi – 90 के दशक में कई सारी हिट फिल्म देने वाले गोविंदा के डांस और एक्टिंग के दीवाने लोग आज भी हैं. जहाँ एक समय में कई लोग गोविंदा के साथ काम करना चाहते थे तो वहीं निर्माता-निर्देशक भी उनके साथ काम करने के लिए लाइन में लगे रहते थे. गोविंदा ने कई एक्टर के साथ काम किया और हर एक्ट्रेस के साथ परदे पर इश्क फ़रमाया लेकिन बॉलीवुड के सुपरस्टार राजकुमार के साथ काम करने के दौरान उनकी बड़ी बेज्जती हुई और सीनियर एक्टर ने उनकी शर्ट का रुमाल बनाया और नाक पोंछने का काम किया.

Also Read- 5 स्टारकिड्स जो अपने ‘बाप’ की तरह बॉलीवुड में नहीं छोड़ पाए छाप. 

सीनियर एक्टर ने की थी गोविंदा की बेइज्जती

ये किस्सा है साल 1988 का है जब गोविंदा इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और राजकुमार सीनियर एक्टर थे. गोविंदा ने राजकुमार के साथ ‘जंग बाज’ और ‘मरते दम’ तक जैसी फिल्मों में काम किया था. राजकुमार जहाँ फिल्मों में अपने दबंग एक्टिंग के लिए मशहुर थे तो वहीं वो असल ज़िन्दगी में भी ऐसे ही थे. उनका अंदाज ऐसा था कि कब किसकी किस अंदाज में बेज्जती कर दें इस बात का पता किसी को नहीं होता था.

गोविंदा की शर्ट की हुई तारीफ

गोविंदा उस दौर के फैशनेबल स्टार थे और उनका लुक और कपड़ें अलग ही  तरह के होते थे. वो काफी रंगीन और आकर्षक कपड़े पहनते थे जिसकी वजह से हर कोई उनके अंदाज को फॉलो करता था. वहीं राजकुमार के साथ फिल्म  ‘जंग बाज’ की शूटिंग के दौरान गोविंदा जब सेट पर पहुंचे तब उन्होंने सेट पर राजकुमार को देखा जिसके बाद उन्होंने राजकुमार को देखते ही बहुत ही अदब के साथ नमस्ते किया और आगे बढ़ने लगे. तभी राजकुमार ने उन्हें रोका और अपने अंदाज में गोविंदा की शर्ट की तारीफ की.

राजकुमार ने कहा- ‘तुम्हारी शर्ट बहुत अच्छी है और सीनियर एक्टर राजकुमार के जुबान से अपनी तारीफ सुनकर गोविंदा बड़े खुश हुए और उन्हें लगा कि ये शर्ट राजकुमार को पसंद आई है तो उन्हें ये शर्ट गिफ्ट दे देनी चाहिए जिसके बाद गोविंदा मेकअप रूम में गये अपनी शर्ट उतारी, प्रेस करवाई और सुपरस्टार राजकुमार को गिफ्ट कर दी.

गोविंदा की शर्ट का बना दिया रुमाल 

Rajkumar Controversy – गोविंदा द्वारा दिया गया शर्ट का तोहफा राजकुमार ने अपने पास रख लिया लेकिन अपने अंदाज उनकी बेज्जती भी कर डाली.दरअसल, कुछ दिनों बाद जब गोविंदा सेट पर पहुंचे तो उन्होंने राजकुमार को अपनी नाक पोंछते देखा. हाल-चाल जानने के लिए जब गोविंदा राजकुमार के पास पहुंचे तो उन्हें सुपरस्टार का रुमाल देखा और उन्हें लगा ये कुछ जाना-पहचाना कपड़ा है ज्सिके बाद गोविंदा ने ध्यान दिया कि ये तो वही शर्ट है, जो उन्होंने राजकुमार को गिफ्ट में दी थी.

राजकुमार को गिफ्ट की अपनी शर्ट से नाक पोंछते देखकर गोविंदा काफी निराश हो गए और वहां से चले गए. कहा जाता हैं रुमाल का एक सेट बनाने के लिए राजकुमार ने गोविंदा की दी हुई शर्ट को काट दिया और रुमाल का एक सेट बनवा दिया था. वहीं जब गोविंदा को उन्हें उस शर्ट से नाक साफ करते देख बहुत बुरा लगा.

Also Read- जब 25 करोड़ की फिल्म ने दी थी सुपरस्टार प्रभास की 300 करोड़ वाली फिल्म को टक्कर. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds