Pariksha Pe Charcha पर पीएम मोदी ने बच्चों को दी सलाह, जानिए क्या कहा?

Shikha Mishra | Nedrick News New Delhi Published: 06 फ़रवरी 2026, 04:21 PM Updated: 06 फ़रवरी 2026, 04:21 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pariksha Pe Charcha:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) के 9वें एडिशन में देशभर से आए बच्चों से दिल खोलकर बातचीत की। कार्यक्रम दिल्ली (Delhi) स्थित पीएम आवास (PM Residence) पर हुआ। शुरुआत में पीएम (PM) ने बच्चों को असम का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर एक-एक सवाल का आसान भाषा में जवाब दिया। तो चलिए इस लेख से जानते है परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी ने बच्चों को क्या दी सलाह

पहले एपिसोड में पीएम मोदी (PM Modi) ने बच्चों को विदेशी चीजों की बजाय स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि आने वाले 25 साल में भारत को विकसित (Viksit Bharat) देश बनाना है, और यह सपना आज के बच्चों को अभी से अपने दिल में बसाना चाहिए।

विकसित भारत को अपना सपना बनाओ

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा कि पीएम (PM) ने कहा, “जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से सोचना चाहिए कि विकसित भारत बनाने में आप क्या योगदान देंगे।” उन्होंने भगत सिंह (Bhagat Singh) का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन लोगों ने आजादी से 25-30 साल पहले बलिदान दिया, उसी का नतीजा आजादी के रूप में मिला। उसी तरह आज की पीढ़ी को विकसित भारत (Viksit Bharat) का सपना देखना चाहिए।

प्रेजेंटेशन का डर कैसे भगाएं?

वहीं एक छात्र ने पूछा कि प्रेजेंटेशन देते समय बहुत घबराहट होती है, क्या करें? पीएम (PM) ने समझाया कि आत्मविश्वास सच से आता है। उन्होंने आगे कहा कि “कभी देखा है कि कोई साधारण महिला भी टीवी पर घटना के बारे में कितने भरोसे से बोलती है? क्योंकि उसे पता है कि वह सच बता रही है।” पीएम (Prime Minister Narendra Modi) ने सलाह दी कि जो आपने मेहनत से किया है, उसी पर भरोसा रखें। डर अपने आप चला जाएगा।

गेमिंग में दिलचस्पी है?

गोवा (Goa) के एक छात्र ने कहा कि उसे गेमिंग में बहुत रुचि है, लेकिन माता-पिता समझते नहीं। पीएम ने कहा, “भारत कहानियों से भरा देश है। पंचतंत्र (Panchatantra), अभिमन्यु (Abhimanyu) जैसी कहानियों पर अपने गेम बनाओ। अपनी वेबसाइट पर लॉन्च करो। धीरे-धीरे लोग खुद खेलने लगेंगे।” और एक सवाल के जवाब में पीएम ने कहा, “ये मार्क्स की बीमारी कैसे फैल गई, पता नहीं। क्या आपको पिछले साल के टॉप 10 बच्चों के नाम याद हैं?” उन्होंने कहा कि नंबर कुछ समय के लिए मायने रखते हैं, असली बात यह है कि पढ़ाई का आपके जीवन पर क्या असर हुआ।

स्किल जरूरी या मार्क्स?

पीएम ने कहा कि यह सवाल ही गलत है कि स्किल जरूरी है या मार्क्स। “अगर एक तरफ ज्यादा झुक गए तो गिर जाएंगे। जीवन में स्किल भी जरूरी है और छात्र होने के नाते अच्छे मार्क्स भी। दोनों के बीच संतुलन जरूरी है।” बच्चों से पीएम (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि अगर लगे कि टीचर तेजी से पढ़ा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। कोशिश करें कि खुद को टीचर से एक कदम आगे रखें। इससे सीखना आसान होगा। परीक्षा पे चर्चा का अगला एपिसोड 9 फरवरी सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। इसे डीडी न्यूज और शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर देखा जा सकेगा।

2018 में हुई थी शुरुआत, अब बन चुका है जन आंदोलन

‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) की शुरुआत 16 फरवरी 2018 को तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium), नई दिल्ली (New Delhi) से हुई थी। इसका मकसद बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों का तनाव कम करना और परीक्षा को एक उत्सव की तरह लेने का संदेश देना था। 10 फरवरी 2025 को हुए 8वें एडिशन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना था। इसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। 2018 में जहां सिर्फ 22 हजार लोग जुड़े थे, वहीं 2025 तक रजिस्ट्रेशन बढ़कर 3.56 करोड़ तक पहुंच गया। पीएम मोदी (PM Modi) की इस बातचीत का मकसद साफ था बच्चों का डर दूर करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds