Pawan Singh Wedding News: क्या 40 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं पावर स्टार पवन सिंह जानिए किस किया फिर से प्रपोज

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 04 फ़रवरी 2026, 10:31 PM Updated: 04 फ़रवरी 2026, 10:31 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pawan Singh Wedding News: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। चाहे वो उनकी मेरेड लाइफ हो या फिर उनकी लव लाइफ,, कुछ भी अच्छा नहीं चलता नजर आ रहा है। पहली पत्नी की मौत के ज्योति सिंह से दूसरी शादी और फिर 2021 से इस शादी में भी लगातार विवाद चल रहा है। यहां तक कि पवन सिंह पर घरेलू हिंसा करने जैसे संगीन आरोप भी लग गए है और अभी तक उनका तलाक भी नहीं  फाइनल नहीं हुआ है।

लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि पवन सिंह तीसरी शादी करने का मन बना रहे है, जिसके लिए उन्हीं खुद अपने नाम का recommendation दिया है। आखिर किसे किया है इस बार पवन सिंह ने शादी के लिए प्रपोज और क्या आया रिएक्शन , जानेंगे अब कुछ डिटेल्स में ।

पवन सिंह ने शो की एंकर को किया प्रपोज

दरअसल अभी हाल ही में पवन सिंह सिद्धार्थनगर महोत्सव में एक इवेंट में बतौर गेस्ट पहुंचे थे.. लेकिन उसेस पहले कंट्रोवर्सी उनके साथ पहुंच गई.. उन्होंने बड़े खूबसूरत अंदाज में शो की एंकर को ही प्रपोज कर दिया… जिसने पवन सिंह के साथ एक और विवाद को जोड़ दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

जिसमें पवन सिंह इवेंट की एंकर से पूछते है कि आपकी शादी हो गई है, जिसपर एंकर कहती है कि नहीं अभी नहीं हुई है लेकिन लड़का ढूंढ रही है। जिस पर पवन सिंह पूछते है कि वो किस तरह का लड़का ढूंढ रही है जिस पर एंकर कहती है। वो ढूंढ रही है कोई सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाऊ लड़का। कोई हो तो बताओ।

फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भईया

बस फिर क्या था पवन सिंह को फिर मौका मिल गया फ्लर्ट करने का उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा इसमें क्या बताएं, आपके सामने खड़ा है। आप चुन लीजिए इसमें क्या है क्या नहीं। क्या कमी है सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं, संस्कारी हूं लेकिन सुंदर नहीं हूं। टिकाऊ हूं लेकिन फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भईया। केवल वारंटी है और इतना जरूर बोलुंगा कि ये लड़का टिकाऊ है। अब सामने वाला ना टिके, वो बात अलग है। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा’।

पवन सिंह ने खुद को बताया लंबी रेस का घोड़ा

जिस पर एंकर कहती है कि जमाना उल्टा हो गया है, आज कल के लड़के शाम को करते है हाय और सुबह करते है बाय लेकिन पवन सिंह भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी कहा कि लड़कियां भी कम नहीं एक बाबू से कहती है कि मंदिर जा रहे है. और दूसरे बाबू से मिलने चली जाती है। कमी तो दोनो तरफ होती है, लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए दोनो को ईमानदार और सही होना पड़ेगा। जिस पर एंकर भी मुस्कुराती हुई हामी भरती है।

पवन सिंह के इस अंदाज को देखकर उनके फैंस अंदाजा लगाने लगे है कि शायद अब पवन सिंह अकेले रहते रहते थक गए है और अब फिर से एक लाइफ पार्टनर की तलाश में है.. वहीं पत्नी के साथ तलाक के केस में अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, लेकिन ऐसा लगता है कि अपने तलाक से बाद पवन जल्द ही किसी को अपना बेटर हाफ बना सकते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds