Pakistan Fraud reveal: पाकिस्तान के फर्जी दावों का पर्दाफाश! Operation Sindoor के बाद ‘The Daily Telegraph’ के नाम पर झूठ फैलाने की कोशिश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मई 2025, 05:30 AM Updated: 16 मई 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pakistan Fraud reveal: भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने पाकिस्तान की सेना और सरकार की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से निरंतर झूठे और भ्रामक दावे सामने आ रहे हैं, जिनमें उनकी सेना की ताकत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार ने ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित अखबार, द डेली टेलीग्राफ (The Daily Telegraph) के नाम पर कई फर्जी दावे किए।

और पढ़ें: CJI Justice BR Gavai: जस्टिस भूषण रामकृष्णा गवई बने 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की अनुच्छेद 143(1) पर सुप्रीम कोर्ट से पूछताछ सबसे बड़ा मुद्दा

फर्जी निकला द डेली टेलीग्राफ का पन्ना- Pakistan Fraud reveal

विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में दावा किया कि द डेली टेलीग्राफ ने पाकिस्तान वायु सेना (PAF) को ‘आसमान का निर्विवाद राजा’ बताया है और उसकी सेना की ताकत की तारीफ की है। लेकिन इस दावे की हवा पाकिस्तान के अपने ही मीडिया ने निकाल दी। ब्रिटेन के द डेली टेलीग्राफ ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कोई लेख या रिपोर्ट कभी प्रकाशित नहीं की।

दरअसल, इशाक डार ने एक फर्जी AI जनरेटेड तस्वीर का हवाला देते हुए यह दावा किया था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें फर्जी द डेली टेलीग्राफ का पन्ना दिखाया गया था। इस नकली पेज को द डेली टेलीग्राफ के डिजाइन और शैली में ही बनाया गया था, लेकिन यह पूरी तरह से फर्जी था। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन (The Don) ने इस तस्वीर का फैक्ट चेक कर इसे झूठा और मनगढ़ंत करार दिया। द डॉन ने इस नकली पेज में कई त्रुटियां और अशुद्धियां भी उजागर की हैं, जिससे इस पूरे प्रपंच की पोल खुल गई।

यह नकली तस्वीर 10 मई 2025 की तिथि अंकित थी और उसमें शीर्षक था: “पाकिस्तान वायु सेना: आसमान का निर्विवाद राजा।” इस झूठ को फैलाकर पाकिस्तान के अधिकारी यह साबित करना चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान की सेना को सम्मान देती है और उसकी ताकत को स्वीकार करती है। लेकिन इस चाल को पाकिस्तान के ही मीडिया ने बेनकाब कर दिया।

Operation Sindoor और उसके बाद की सच्चाई

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की रात पाकिस्तान और पीओके (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक ब्रह्मोस मिसाइल हमले किए। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। जवाब में पाकिस्तान ने 7 से 9 मई के बीच कई मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन से भारत पर हमला किया, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया और काफी नुकसान पहुंचाया गया। इस पर पाकिस्तान की सेना और सरकार की नाकामी छुपाने के लिए झूठे दावे और फर्जी खबरें फैलाने की रणनीति साफ नजर आ रही है। सेटेलाइट तस्वीरों ने भी पाकिस्तान के दावों की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

सियासी प्रतिक्रियाएं और मची सन्नाटा

पाकिस्तान की इस नाकामी और फर्जीवाड़े के बावजूद विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में झूठे दावे करने से बाज नहीं आए, लेकिन उनके बयान की पोल खुद पाकिस्तानी मीडिया ने खोल दी। संसद में खड़े होकर इस तरह के दावे करने के बाद भी डार और पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय इस विषय में चुप्पी साधे हुए हैं और कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

और पढ़ें: Lucknow Bus Fire News: लखनऊ में चलती बस में लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds