ईसा मसीह की मूर्ति तोड़ने पर बवाल: इजरायली सैनिक की हरकत से मचा हड़कंप | Israel Hezbollah War in Lebanon

Nandani | Nedrick News Iran Published: 21 अप्रैल 2026, 04:10 PM Updated: 21 अप्रैल 2026, 04:10 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Israel Hezbollah War in Lebanon: मिडिल ईस्ट में पहले से ही चल रहे इजरायल-हिज़्बुल्लाह तनाव के बीच एक नई घटना ने माहौल और गरमा दिया है। सोमवार, 20 अप्रैल को इजरायली सेना ने खुद यह स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर असली है। इस तस्वीर में एक इजरायली सैनिक दक्षिण लेबनान में यीशु मसीह की मूर्ति को हथौड़े से नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहा है।

तस्वीर में साफ दिखता है कि सैनिक स्लेजहैमर से सूली पर चढ़े यीशु मसीह की मूर्ति के सिर पर वार कर रहा है, जिसके बाद मूर्ति नीचे गिर जाती है। यह घटना इलाके में चर्चा और नाराजगी का कारण बन गई है।

और पढ़ें: भारतीय जहाज पर हमला बना ग्लोबल मुद्दा: चीन की चेतावनी से गरमाया अमेरिका-ईरान विवाद | Iran-US War

कहां की है यह घटना?

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक यह मूर्ति दक्षिण लेबनान के ईसाई बहुल गांव देबल में स्थित है, जो इजरायल की सीमा के बेहद करीब है। स्थानीय नगर प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि मूर्ति वहीं मौजूद है, हालांकि उसे कितना नुकसान पहुंचा है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

इजरायली सेना ने माना मामला गंभीर | Israel Hezbollah War in Lebanon

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर बयान जारी कर कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है और सैनिक का व्यवहार सेना के मूल्यों के खिलाफ है। सेना ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति दक्षिण लेबनान में तैनात इजरायली सेना का सैनिक है।

सेना ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच नॉर्दर्न कमांड कर रही है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि सैनिक पर क्या कार्रवाई होगी। साथ ही, सेना ने कहा कि वह स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर इस मूर्ति को फिर से उसकी जगह पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है, ताकि स्थिति को शांत किया जा सके।

इजरायल के विदेश मंत्री ने मांगी माफी

इस घटना पर इजरायल के विदेश मंत्री गिडियन सार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “शर्मनाक और अपमानजनक” बताया और कहा कि दोषी सैनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस घटना से ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं, और इसके लिए वे माफी मांगते हैं। उनके बयान के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

युद्ध और तनाव के बीच नया मोड़

यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब इजरायल और लेबनान के बीच तनाव पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च की शुरुआत में लेबनान भी इस संघर्ष में और गहराई से शामिल हो गया था, जब ईरान समर्थित समूह हिज़्बुल्लाह ने ईरानी नेतृत्व के समर्थन में इजरायल पर रॉकेट हमले किए थे।

इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की और दक्षिणी इलाके में अपनी सेना भी तैनात कर दी। हालांकि हाल ही में दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू हुआ है, लेकिन इजरायली सेना अभी भी दक्षिण लेबनान में मौजूद है। इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह इन इलाकों से पूरी तरह पीछे नहीं हटेगा और यहां अपनी मौजूदगी बनाए रखेगा।

और पढ़ें: 2 महीने बाद भी नहीं हुआ दफन! खामेनेई के अंतिम संस्कार पर सस्पेंस बरकरार | Ceasefire Khamenei Funeral Rites

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds