तमिलनाडु में बाढ़ के कारण आम जनजीवन हुआ ठप, सेना ने संभाला मोर्चा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 19 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

तमिलनाडु इस समय बाढ़ के कहर से जूझ रहा है और ये बाढ़ तमिलनाडु के दक्षिणी जिले में आई है. इस बाढ़ के कारण जहाँ कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो वहीं आम जनजीवन भी बुरी तरह त्रस्त हो गया है. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतवानी दी है जो यहाँ पर बाढ़ से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

Also Read- अतीक अहमद के फाइनेंसर नफीस बिरयानी की हुई मौत, उमेश पाल मर्डर केस में था मुख्य आरोपी. 

तीन दिनों से हो रही है भारी बारिश

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के दक्षिणी जिले में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. तमिलनाडु के थुटुकुडी जिले में कई जगहों पर रविवार को 525 मिमी बारिश हुई. इसके चलते थुटुकुडी में बाढ़ से आम जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है. वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स से खाने के पैकेट और अन्य जरूरी सामान गिराया जा रहा है.

इसी के साथ मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को भी तमिलनाडु के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. चेन्नई के मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के कराईकल और कई अन्य जिलों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है. जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, उनमें पुडुकोट्टई, तंजावुर, थिरुवर, नागापत्तिनम, रामानाथपुरम और शिवगंगाई शामिल हैं. वहीं थेनी, तेनकासी, कन्याकुमारी, थिरुनेलवेली, थुटुकुडी, विरुद्धनगर जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है.

ट्रेन यातायात हुआ बुरी तरह प्रभावित

भारी बारिश के कारण जहाँ तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तो वहीं तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में बीते 24 घंटों में हुई करीब 670 मिमी और 932 मिमी बारिश के चलते यहां ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं. कई स्टेशनों पर पानी भर गया है. वहीं ट्रेन सेवाएं बाधित होने और भारी बारिश की वजह से थिरुचेंदुर और तिरुनेलवेली स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन में 800 यात्री फंस गए हैं, जिन्हें स्थानीय जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की मदद से सुरक्षित जगहों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है.

दक्षिण रेलवे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि सभी फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे ठोस प्रयास कर रहा है. बारिश से हुए बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया है.

आपको बता दें कि तमिलनाडु के तटीय इलाके केप कोमरिन में चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से राज्य के दक्षिणी जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. दक्षिणी जिलों में कई नदियां और झीलें ओवरफ्लो कर रही हैं. बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों की कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी में तैनाती की गई है.

Also Read- राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने किया अनुरोध, प्राण प्रतिष्ठा में ना आए आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds