Yellow Nails Causes: सावधान! नाखूनों का बदलता रंग है गंभीर बीमारियों का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 21 मार्च 2026, 01:37 PM Updated: 27 मार्च 2026, 04:52 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Yellow Nails Causes: ये तो आप जानते ही होंगे कि जब भी शरीर में किसी तरह का कोई बदलाव नजर आता है तो हमें कोई न कोई बीमारी अपना शिकार ही बनाने वाली होती है, जिनमें से ज्यादा बदलाव शरीर के अंदरूनी में होते हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि पैरों के आकार या रंग में बदलाव भी आपको किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत देते हैं, अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Also Read: Organic black wheat farming: बुंदेलखंड का किसान बदल रहा खेल, काले गेहूं की जैविक खेती से कमाई में लगा बूम

गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये संकेत

अगर आए-दिन आपके पैर के ऐंठन में कोई न कोई परेशानी होती रहती है, तो ये इस बात का संकेत है कि किसी तरह का तरल पदार्थ आपके शरीर में कम हो रहा है. इसके अलावा ये इस बात का भी संकेत देता है कि शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन है.

अगर आपकी एड़ियों में आए-दिन दर्द रहता है या फिर आपका पैर ज्यादातर सुन्न रहता है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको डायबिटीज या कैलकेनियम की समस्या है. ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. साथ ही शरीर के खराब नर्वस सिस्टम की ओर भी ये संकेत होता है.

Also Read: Qatar LNG: कतर का वो एक ऐलान जिससे भारत में मच गई खलबली! जानिए क्या होगा असर?

पैरों के नाखूनों का पीला होना कई बीमारियों का संकेत

जिन लोगों के पैरों के नाखूनों का रंग ज्यादा ही पीले रंग का होता है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई बीमारी हो उत्पन्न हो रही है. इतना ही नहीं पैरों के नाखूनों का पीला होना या फिर मोटे होकर मुड़ जाना, शरीर में स्किन की बीमारी या फिर कैंसर की बीमारी होने का खतरे की ओर संकेत करता है. आपके पूरे पैरों में अगर हमेशा दर्द रहता है तो ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन्स की कमी है. इसके अलावा ये गठिया और डायबिटीज की ओर भी संकेत हैं.

नाखून का रंग बदलना किडनी से जुड़ी बीमारी

अगर आपके पैरों के पंजों (नाखून का रंग बदलना) में सूजन आती है तो ये इस बात का संकेत है कि आपको किडनी से जुड़ी कोई परेशानी या फिर एनीमिया हो सकता है. इसके अलावा अगर आपके पैरों में झनझनाहट होती हैं तो ये शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन और डायबिटीज की ओर संकेत करता है. हम तो आपको ये ही कहेंगे कि अगर आप खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को स्वास्थ देखते रहना चाहते हैं तो उन्हें दाल और दूध का सेवन जरूर करने की सलाह दें. रात में सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीकर सोए.

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds