अजब लूट की गजब कहानी! दंपती को बंधक बनाकर मचाई लाखों रुपये लूटे, फिर पैर छूकर बदमाशों ने बोली ये बात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 31 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लूट की एक अलग ही खबर सामने आई है। बदमाशों ने बुजुर्ग कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अब आप कहेंगे, इसमें अलग क्या है? ये तो आम बात है। रोजाना ही कहीं ना कहीं से इस तरह से लूट की खबरें सामने आने आती ही रहती हैं। 

इस मामले में अलग ये बात है कि बदमाश भले ही लाखों रुपये लूटकर लेकर गए हो, लेकिन साथ ही वो इसे 6 महीने में वापस लौटाने का वादा भी करके गए है। यही नहीं उन्होंने तो बुजुर्ग कारोबारी और उनकी पत्नी के पैर भी छुए। साथ ही वो उन्हें 500 रुपये भी देकर गए। 

ये मामला गाजियाबाद के राजनगर का बताया जा रहा है। राजनगर सेक्टर-9 में बुजुर्ग सुरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी अरुणा वर्मा के साथ रहते हैं। पहले बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में उनकी फैक्टरी थी, जो उन्होंने बंद कर दी थी। सुरेंद्र वर्मा की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई और वो विदेश में रहती हैं। 

सोमवार रात को उनके घर पर अचानक कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए। इनमें से एक बदमाश के पास तमंचा और तीन के हाथों में चाकू थे। बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाया और उनके घर से रुपये और जेवर लूट लिए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये और 4 लाख के जेवर लूटकर ले गए। 

लेकिन जाने से पहले बदमाशों ने जो कुछ किया, वो हैरान करने वाला था। लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश जा रहे थे, तो उन्होंने बारी-बारी से बुजुर्ग दंपती के पैर छुए। साथ ही उन्होंने ये वादा किया कि वो 6 महीनों में ये ब्याज के साथ पैसे और रुपये लौटा देंगे। इसके अलावा जाते जाते बदमाश बुजुर्ग दंपत्ति को 500 रुपये भी देकर गए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds