राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई हस्तियों को मिला निमंत्रण, VVIP और संतों समेत 7 हज़ार लोग होंगे शामिल

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 07 दिसम्बर 2023, 12:00 AM 🔄 Updated: 07 दिसम्बर 2023, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

22 जनवरी का अयोध्या में बन रहे नए भव्य राम मंदिर का शुभारंभ होगा और इस मंदिर को शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जायेगा. वहीं इस दिन जहाँ नए भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा तो वहीं इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी रखी जायेगी और इस समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी.

Also Read- योगी सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 15 IPS अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट. 

उद्घाटन समारोह में ये हस्तियां होगी शामिल 

जानकारी के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश की जानी-मानी हस्तियां को बुलावा भेजा गया है. वहीं प्रमुख हस्तियां में कलाकार साहित्यकार धर्माचार्य और खेल जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं और प्रमुख नाम अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आशा भोंसले, रतन टाटा, मुकेश अंबानी के नाम शामिल हैं. इसी के साथ खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली का नाम शामिल हैं. वहीं देश के प्रसिद्ध फुटबॉलर की बाईचुंग भूटिया, ओलंपियन मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, पी गोपीचंद, क्रिकेटर रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, कपिल देव ,अनिल कुंबले,राहुल द्रविड़ के नाम निमंत्रण भेजने की तैयारी है.

भाजपा के ये बड़े नेता भी आएंगे कार्यक्रम में नजर 

वहीं राम मंदिर आंदोलन के अगवा रहे भाजपा के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार,साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नजर आएंगे. इनेके अलावा अलग-अलग धर्मगुरु भी इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा वाले कार्यक्रम शामिल होंगे. सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि जैन धर्म के महागुरु को भी इसमें शामिल किया गया है. जैन धर्म गुरु अचार्य लोकेश मुनि को भी मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है.

इसके अलावा देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी राम मंदिर के शुभारंभ का निमंत्रण भेजा जा रहा है. वीवीआईपी की ल‍िस्‍ट में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु रामदेव भी शामिल हैं.

सीरियल के भगवान राम और सीता भी होंगे शामिल 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस समारोह में मशहूर टीवी सीरियल रामायण के उन कलाकारों को भी आमंत्र‍ित क‍िया गया है, ज‍िन्‍होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की भूम‍िका न‍िभाई थी. भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का अभ‍िनय करने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया भी समारोह में श‍िरकत करेंगी. वहीं उन कारसेवकों के पर‍िवारों को भी आमंत्र‍ित क‍िया जा रहा है जोक‍ि अयोध्या में पुलिस गोलीबारी के श‍िकार हुए थे. ट्रस्ट की ओर से अभिषेक के लिए 3,000 वीवीआईपी समेत 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है और ट्रस्ट ने देश भर से 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया है.

आपको बता दें,  प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को नए मंदिर का शुभारंभ करेंगे और उनके ही हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. कार्यक्रम की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख मेहमान होंगे और प्राण प्रतिष्ठा उनके ही हाथों से होगी.

Also Read- सीमा हैदर की तरह एक और पाकिस्तानी महिला शादी करने आई भारत, जानिए पूरा मामला.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds