Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र में कुणाल कामरा के बयान पर सियासी बवाल, शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़, 11 गिरफ्तार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 24 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। कामरा ने अपने कॉमेडी वीडियो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके खार स्थित स्टूडियो और उस होटल पर हमला बोल दिया, जिसमें कामरा ने यह वीडियो शूट किया था। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शिवसेना युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी राहुल कनाल समेत 11 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें: MLA Nand Kishore Gurjar: गाजियाबाद विधायक नंद किशोर गुर्जर पर भाजपा ने लिया ऐक्शन, ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी

क्या है पूरा मामला? (Kunal Kamra Controversy)

कुणाल कामरा के इस वीडियो में उन्होंने शिंदे पर तंज कसा और उन्हें ‘गद्दार’ बताया। कामरा ने फिल्म “दिल तो पागल है” के एक प्रसिद्ध गाने की तर्ज पर शिंदे के खिलाफ अभद्र गाने गाए। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ताओं ने तुरंत कामरा के खार स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ की और उसी परिसर में स्थित एक होटल पर हमला किया, जहां कथित तौर पर वीडियो शूट किया गया था। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और लोगों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला मानते हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि कॉमेडी की भी एक सीमा होनी चाहिए।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां

खार पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को नामजद किया और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिवसेना के युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी राहुल कनाल को पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन बुलाया था, लेकिन वह थोड़ी देर बाद स्टेशन से बाहर निकल गए। उन्हें फिर से 11 बजे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस ने तोड़फोड़ और हमले के मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शिवसैनिकों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इनमें धारा 132 (लोक सेवक के खिलाफ हमला), 189(2)(3) (गैरकानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठी करना), 324 (5) (₹1 लाख से अधिक की क्षति पहुंचाना), 352 (शांति भंग करना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 333 (हमले या घर में धावा बोलना), 135 (बधक बनाने का प्रयास) जैसी धाराएं शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर विवाद

कुणाल कामरा के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद बढ़ गया है। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि कॉमेडी का भी एक सीमा होना चाहिए और किसी व्यक्ति या राजनीतिक नेता के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करना ठीक नहीं है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया कि कामरा का यह बयान जानबूझकर सरकार को बदनाम करने के लिए था।

शिवसेना का रुख

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कामरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को धमकी दी कि शिवसेना कार्यकर्ता पूरे देश में उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा,

“कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं। वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहे हैं। महाराष्ट्र की बात तो दूर कुणाल कामरा भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे। हमें संजय राउत और शिवसेना (यूबीटी) के लिए दुख है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा है, यही वजह है कि वे इस काम के लिए उनके (कुणाल कामरा) जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं।

कामरा के समर्थन में उद्धव गुट के नेता

दूसरी ओर, शिवसेना यूबीटी नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार रात स्टूडियो पर हुए हमले को कायराना बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा,

“मिंडे (शिंदे) के कायर गिरोह ने कॉमेडी शो का मंच तोड़ दिया। यहां कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ मिंडे पर एक गाना गाया जो 100 फीसदी सच था। सिर्फ एक असुरक्षित कायर ही किसी के गाने पर प्रतिक्रिया करेगा।”

संजय राउत ने कामरा का पक्ष लेते हुए कहा,

“कुणाल कामरा एक जानेमाने लेखक और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। कुणाल ने महाराष्ट्र की राजनीति पर एक व्यंगात्मक गाना लिखा तो शिंदे गैंग को मिर्ची लगी। उनके लोगों ने कामरा का स्टूडियो तोड़ दिया। देवेंद्र जी, आप कमज़ोर गृहमंत्री हो!”

और पढ़ें: Saharanpur Murder: बीजेपी नेता ने अपने ही परिवार को मारी गोली, 2 बेटे और 1 बेटी की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds