Kuldeep Yadav Sangeet: कुलदीप की संगीत नाइट में छाए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, देसी लुक ने जीता दिल

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Kuldeep Yadav Sangeet: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। कुलदीप अपनी गर्लफ्रेंड वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी से पहले शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स ने माहौल को पूरी तरह से जश्न में बदल दिया है। हाल ही में हुई उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें परिवार, दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कई चेहरे नजर आए।

इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा ध्यान जिस जोड़ी ने खींचा, वह थी भारतीय टीम के स्टार फिनिशर Rinku Singh और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की। दोनों ने अपने ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक से संगीत की महफिल में अलग ही रंग जमा दिया।

और पढ़ें: Abrar Ahmed controversy: ‘द हंड्रेड’ में पाकिस्तानी स्पिनर की एंट्री पर विवाद, अबरार अहमद को लेकर उठे सवाल; क्या BCCI भी ले सकता है कोई फैसला?

रिंकू सिंह का रॉयल ब्लैक अंदाज (Kuldeep Yadav Sangeet)

संगीत सेरेमनी की कुछ खास तस्वीरें टीम इंडिया के लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में कुलदीप के साथ रिंकू सिंह और उनकी होने वाली पत्नी भी नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर रिंकू सिंह ने क्लासिक ब्लैक रंग का एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता पहना था। कुर्ते पर धागों और मिरर वर्क की बारीक कारीगरी की गई थी, जो इसे काफी रिच और फेस्टिव लुक दे रही थी। कुर्ते की वी-नेकलाइन उनके पूरे आउटफिट को मॉडर्न टच दे रही थी।

रिंकू ने अपने लुक को ज्यादा भारी बनाने के बजाय सादगी के साथ कैरी किया। गले में एक सिंपल चेन और चेहरे पर उनकी सिग्नेचर स्माइल ने उनके लुक को और खास बना दिया। तस्वीरों में वह काफी कॉन्फिडेंट और खुश नजर आए।

Kuldeep Yadav Wedding
Source: Google

प्रिया सरोज का स्टनिंग लुक

जहां रिंकू सिंह अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, वहीं प्रिया सरोज ने भी अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। प्रिया ने इस मौके पर मशहूर डिजाइनर ब्रांड Varun Nidhika की बेहद खूबसूरत ग्रे शिफॉन साड़ी पहनी थी। यह ‘Grey Chiffon Folklore Line V Neck Embroidered Saree’ थी, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 89 हजार 210 रुपये बताई जा रही है। साड़ी पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी इसे बेहद खास बना रही थी।

प्रिया ने अपने पूरे लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा। उन्होंने गले में सिर्फ एक पर्ल नेकलेस पहना था और बालों को खुला छोड़ा था। न्यूड लिपस्टिक और माथे पर छोटी-सी बिंदी ने उनके लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर दिया। उनका यह देसी और सॉफ्ट लुक सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

चहल के साथ खास तस्वीरें

संगीत की इस महफिल में Yuzvendra Chahal भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। चहल ने ब्लैक और व्हाइट फ्लोरल प्रिंट वाली हैवी शेरवानी पहनी थी, जो उनके ऊपर काफी जंच रही थी। रिंकू, प्रिया और चहल ने मिलकर कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। इसके अलावा तीनों ने दूल्हे बनने जा रहे कुलदीप यादव के साथ भी पोज दिए। इन तस्वीरों में सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी और माहौल पूरी तरह जश्न वाला नजर आ रहा था।

संगीत नाइट में दिखी खास केमिस्ट्री

कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की इस संगीत सेरेमनी में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई। जहां रिंकू अपने कूल और रफ-एंड-टफ अंदाज में नजर आए, वहीं प्रिया ने अपनी सादगी और खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी इस जोड़ी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार कमेंट कर दोनों के लुक और उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। कुल मिलाकर, कुलदीप और वंशिका की संगीत नाइट में क्रिकेट और ग्लैमर का शानदार मेल देखने को मिला, जिसने इस जश्न को और भी यादगार बना दिया।

और पढ़ें: RCB all-time team captain: RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग XI आई सामने, कोहली नहीं इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds