Trending

जानिए कौन है “मेरा दिल ये पुकारे आजा” पर डांस करने वाली वायरल गर्ल

[nedrick_meta]

डांस मूव की वजह से रातों-रात  वायरल हुई ये पाकिस्तानी  गर्ल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो किसी को भी रातों-रात वायरल करके स्टार बना देता है. इसी बीच एक ऐसा ही एक विडियो आया है जिसकी वजह से एक पाकिस्तानी गर्ल इस समय सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की लता मंगेशकर का गाना “मेरा दिल ये पुकारे आजा” डांस करती नज़र आ रही है. वहीं इस डांस के विडियो के समाने आने के बाद ये लड़की चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानिए कौन है ये लड़की

जानिए कौन है “मेरा दिल ये पुकारे आजा” पर डांस करने वाली वायरल गर्ल — Nedrick News

“मेरा दिल ये पुकारे आजा” गाने पर डांस करने वाली ये लड़की एक पाकिस्तानि गर्ल है और इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली जानकरी के अनुसार, वायरल गर्ल का नाम आयशा है और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 257k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.  वहीं आयशा ने 11 नवंबर को कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट किया, और लिखा “I love myself, And do you know I really don’t give a shit., So No bad” तभी से लोग उनके सिंपल डांस को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं वायरल वीडियो में आयशा ने पाकिस्तानी पारंपरिक पोशाक पहने नजर आ रही हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 15 पोस्ट की हुई है इन सभी में फैशनेबल और मॉडर्न आउटफिट है.

वायरल गर्ल ने शादी समारोह में दी परफॉरमेंस

जानिए कौन है “मेरा दिल ये पुकारे आजा” पर डांस करने वाली वायरल गर्ल — Nedrick News

वहीं जिस विडियो की वजह से वो चर्चा में आई है उनका वायरल गाना “मेरा दिल ये पुकारे आजा” (Mera Dil Ye Pukare Aaja) का रीमिक्स वर्जन है. वहीं इस विडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि डांस किसी शादी समारोह का है. जहाँ पर परफॉरमेंस हो रही है. वहीं वायरल हुए इस विडियो में  7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

1954 में आई थी फिल्म नागिन

वहीं इस लड़की ने जिस गाने पर ये डांस किया है वो गाना लता मंगेशकर ने गाया है और ये गाना साल 1954 में आई फिल्म नागिन का है. जिसमे वैजयंतीमाला और प्रदीप कुमार मुख्य कलाकार थे. वहीं उस समय गाना काफी ज्यादा हिट हुआ था और अब इस पाकिस्तानी लड़की आयश की वजह से ये गाना खूब चर्चा में है.  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds