फिल्म Cirkus के दूसरे टीजर में हुई ट्रेलर की अनाउंसमेंट, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 28 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रणवीर सिंह की ‘Cirkus’ का दूसरा टीजर हुआ रिलीज़ 

बड़े परदे पर जल्द ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) आने वाली है. वहीं इस फिल्म रिलीज़ होने से पहले इस फिल्म के एक टीजर (teaser) जारी हुआ था और आज 28 दिसम्बर को इस फिल्म के दूसरा ट्रेलर सामने आया है. 

जानिए कैसा इस फिल्म का दूसरा टीजर 

इस फिल्म का दूसरे टीजर को कुछ ट्रेलर अनाउंसमेंट कहा जा सकता है। इस टीजर में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इस फिल्म के टीजर में इस फिल्म की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इस फिल्म में संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), जॉनी लीवर (Johnny Lever), अश्विनी कलसेकर (Ashwini Kalsekar), टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) और सिद्धार्थ जाधव (Siddarth Jadhav) जैसे सेलेब्स भी इस फिल्म में नजर आएंगे.   वहीं इस टीजर सभी लोग कॉमिक अंदाज़ में ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर रहे हैं। लेकिन उनके इस अंदाज़ पर लोगों को हंसी नहीं आ रही है।

टीजर में ऐसे हुई अनाउंसमेंट 

टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा के साथ होती है, जो कह रहे हैं, “लेडीज एंड जेंटलमैन, वेलकम टू सिक्सटीज (60 के दशक में आपका स्वागत है)।” इसके बाद जॉनी लीवर कहते हैं, “वो भी क्या दिन थे, जब बच्चे अपने दादा और दादी से सवाल पूछा करते थे…गूगल से नहीं।” फिर अश्विनी कलसेकर कहती हैं, “उस वक्त न्यूज सिर्फ न्यूज हुआ करती थी, ब्रेकिंग न्यूज नहीं।” आगे टीकू तलसानिया की एंट्री है, जो कह रहे हैं, “बच्चे लोरी सुनकर सोते थे, किसी की स्टोरी देखकर नहीं।” फिर सिद्धार्थ जाधव कहते हैं, “अरे अपनी पिक्चर सर्कस भी, उसी टाइम की कहानी है।” आगे रणवीर सिंह बताते हैं, “बेसिकली सर्कस उस जमाने की फिल्म है, जब लाइफ सिंपल थी। क्योंकि तब मां-बाप का प्यार ज्यादा जरूरी था, सोशल मीडिया के लाइक्स नहीं।” रणवीर के बाद जैकलीन की एंट्री होती है तो कह रही हैं, “अरे, लेकिन सबको ये बताओ सर्कस आ कब रही है?” इस पर पूजा हेगड़े उन्हें टोकती हैं और कहती हैं, “अरे ये तो सबको पता है कि सर्कस क्रिसमस पर आ रही है।” फिर वरुण शर्मा कह रहे हैं, “हां, ट्रेलर कब आ रहा है ये बताओ।” आखिर में रणवीर सिंह कहते हैं कि सर्कस का ट्रेलर 2 दिसंबर को आ रहा है, जिस पर जॉनी लीवर कहते हैं, “लेकिन आपको ले जाएगा सीधे 1960 के दशक में।

पहले टीजर में बताई थी स्टारकास्ट

वहीँ इस फिल्म के पहले टीजर में सर्कस की स्टारकास्ट के बारे में बताया गया था और लोगों को यह पसंद भी आया था. वहीं अब 2 दिसम्बर को इस फिल्म ट्रेलर आएगा और 23 दिसंबर को ये फिल्म बड़े परदे पर रिलीज़ होगी. 

फिल्म ‘द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स’ रीमेक का ये फिल्म 

रोहित शेट्टी की यह फिल्म 1989 में आई टीवी फिल्म ‘द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स’ की हिंदी रीमेक है, जिस पर पहले ‘दो दूनी चार’ और ‘अंगूर’ जैसी फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं। रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में वरुण शर्मा का भी डबल रोल होगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds