जानिए 90’s के फेमस टीवी शो चंद्रकांता के ये 7 कलाकार अब कहां है और कैसे दिखते हैं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अगस्त 2023, 05:30 AM Updated: 04 अगस्त 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Famous Actors of Chandrakanta – 90’s के दशक में टीवी पर कई सीरियल आते थे जिन्हें लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही याद बनी हुई हैं. वहीं 90’s के दशक के सीरियल में ‘चंद्रकांता की कहानी वाला सीरियल भी खूब पॉपुलर हुआ और इस सीरियल के किरदारों को आज भी याद किया जाता है. वहीं आज इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आज के समय में इस पुराने और पॉपुलर सीरियल के एक्टर-एक्ट्रेस कहाँ है और कितना बदल गये हैं.

Also Read- Top 6 highest Paid South actress : साउथ सिनेमा की ये एक्ट्रेस लेती है सबसे ज्यादा फीस. 

 शाहबाज ख़ान (shahbaz khan)

shahbaz khan
Source- Google

दूरदर्शन पर 1994 से 1996 के बीच आया शो ‘चंद्रकांता की कहानी सीरियल में बॉलीवुड एक्टर शाहबाज ख़ान ने कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह का किरदार निभाया था और इस किरदार की वजह से वो खूब फेमस हुए. वहीं इस सीरियल के बाद उन्होंने कई सीरियल और फ़िल्मों में काम किया साथ ही अभी भी कई सीरियल में नजर आ जाते हैं. वहीं इस सीरियल के बाद उनका लुक काफी बदल गया है.

shahbaz khan
Source- Google

Akhilendra Mishra – Famous Actors of Chandrakanta

इस सीरियल में क्रूर सिंह का किरदार अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था और वो इस सीरियल में जो ‘यक्कू’ डायलॉग बोलकर खूब फेमस हुए. इस सीरियल के बाद अखिलेंद्र मिश्रा जहाँ पॉपुलर हुए तो वहीं इस सीरियल के बाद उन्होंने कई सारे टीवी सीरियल-फ़िल्मों में काम में काम किया. वहीं अब अखिलेंद्र मिश्रा विलेन समेत नेगेटिव रोल के लिए काफी मशहूर हो गये हैं. वहीं अब उनका लुक भी काफी बदल गया है.

Famous Actors of Chandrakanta
Source- Google

शिखा स्वरूप (Shikha Swaroop)

Famous Actors of Chandrakanta
Source- Google

इस शो में विजयगढ़ की राजकुमारी चंद्रकांता का किरदार एक्ट्रेस शिखा स्वरूप ने निभाया था. इस शो से फ़ेमस हुई लेकिन शिखा स्वरूप ने अब फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है.

पंकज धीर (Pankaj dhir)

Pankaj Dheer
Source- Google

इसी के साथ इस सीरियल में चुनारगढ़ के राजा शिवदत्त का रोल मशहूर एक्टर पंकज धीर ने प्ले किया था. इस सीरियल में दमदार एक्टिंग से पहले पंकज धीर ने महाभारत टीवी सीरियल में कर्ण का रोल प्ले किया था और कर्ण का रोल की वजह से भी वो खूब फेमस हुए. वहीँ वो अभी कई फिल्मों में एक्टिंग करते है

इरफ़ान ख़ान (Irfan khan)

irfan khan, Famous Actors of Chandrakanta
source-Google

चंद्रकांता सीरियल में बद्रीनाथ का किरदार मशहूर एक्टर इरफ़ान ख़ान ने निभाया था, एक्टर इरफ़ान ख़ान अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन चंद्रकांता सीरियल के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और ये फिल्म हिट भी साबित हुई जिसकी वजह से बॉलीवुड में उन्होंने खूब नाम कमाया.

राजेंद्र गुप्ता (Rajender Gupta)

Rajender Gupta
Source- Google

एक्टर-डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने भी इस सीरियल में बेहतरीन एक्टिंग की थी और इस सीरियल में उन्होंने पंडित जगन्नाथ का रोल निभाया था. वहीं इस रोल के बाद राजेंद्र गुप्ता अभी भी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं.

दुर्गा जसराज (Durga Jasraj)

Durga Jasraj, Famous Actors of Chandrakanta
source- Google

चंद्रकांता सीरियल में दुर्गा जसराज ने रानी कलावती नगेटिव रोल प्ले किया था और इस किरदार को निभाने के बाद वो खूब फेमस हुई. वहीं इस सीरियल के बाद भी इन्हें कई फ़िल्म और सीरियल्स में देखा गया था.

Also Read- दूरदर्शन के कॉमेडी सीरियल से फेमस हुए इन 5 कलाकारों की हुई दर्दनाक मौत. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds